Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 10, 2025, 04:16 PM (IST)
iQOO 15 स्मार्टफोन 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के फीचर्स से जुड़ी जानकारियां रिवील करना शुरू कर दिया है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आने वाला है। इसके अलावा, फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का पेरिस्कोप लेंस मिलने वाला है। यह फोन 6000mAh नहीं बल्कि 7000mAh दमदार बैटरी के साथ दस्तक देगा। साथ ही कंपनी एक्सक्लूसिव तौर पर कंफर्म किया है कि इस फोन के साथ कंपनी 5 साल तक का OS अपडेट प्रोवाइड करने वाली है, जिसकी वजह से आपका फोन सालों-साल नया रहने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल्स। और पढें: iQOO 15R Review: पावर और बैटरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन, कीमत में पैसा वूसल
iQOO India ने Techlusive के साथ एक्सक्लूसिव खबर शेयर की है। खबर के मुताबिक, iQOO 15 फोन में कंपनी 5 साल तक का OS और 7 साल तक का सिक्योरटी अपडेट प्रोवाइड करने वाली है। इन अपडेट्स के जरिए आपका आइकू फोन सालों तक नया रहने वला है। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि यह फोन 26 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Android 16-बेस्ड OriginOS 6 के साथ आएगा। और पढें: iQOO Z11x 5G की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
Capture the brilliance. 🔍✨
और पढें: iQOO Z11x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ आया धाकड़ फोन, कीमत 18,999 रुपये से शुरू
The iQOO 15 features a 50MP Sony 3x Periscope Camera that brings the world closer, capturing distant details with stunning clarity and precision.
From breathtaking landscapes to perfect portraits, every shot feels cinematic, every zoom feels… pic.twitter.com/e287zqiJo8
— iQOO India (@IqooInd) November 10, 2025
लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन से जुड़ी कई डिटेल्स ऑनलाइन रिवील कर दी है। यह फोन दोन कलर ऑप्शन Alpha (black) और Legend (white) में पेश किया जाने वाला है। इसके अलावा, फोन में 2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का होगा।
इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony 3X पेरिस्कोप सेंसर मौजूद होगा। साथ ही इस फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए Single layer VC कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा।