comscore

iPhone यूजर्स सावधान! गलती से भी टाइप न करें ये कैरेक्टर वरना आईफोन हो जाएगा क्रैश

IPhone Bug: अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो अपने आईफोन में 4 कैरेक्टर बिल्कुल टाइप न करें। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इन कैरेक्टर्स को टाइप करने से आपका आईफोन क्रैश हो सकता है।

Published By: Manisha | Published: Aug 22, 2024, 01:26 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iPhone Bug: अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आईफोन में एक लेटेस्ट बग स्पॉट हुआ है। इस बग से बचने के लिए आपको किसी लिंक या फिर अपडेट से दूर रहने की जरूरत नहीं है। बल्कि इस बग से बचने के लिए आपको बस कुछ खास कैरेक्टर अपने आईफोन में टाइप नहीं करने। आइए जानते हैं क्या है यह बग और इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

iPhone में लेटेस्ट बग स्पॉट हुआ है, जिसमें कुछ कैरेक्टर लिखने भर से आपका आईफोन क्रैश हो सकता है। अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। रिपोर्ट्स की मानें, तो यह बग iOS 17 पर काम करने वाले आईफोन में यह स्पॉट हुआ है। फिलहाल, Apple ने इस बग से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। news और पढें: Apple ने iOS 26.3 अपडेट किया जारी, Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर अब आसान!

सिक्योरिटी रिसर्चर Mastodon ने इस बग से जुड़ी डिटेल्स रिवील की है। रिसर्चर के मुताबिक, आईफोन को यूजर्स आसानी से क्रैश करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस अपने आईफोन की App Library में जाकर सर्च बार में “”:: टाइप करना होगा। ये कैरेक्टर टाइप करते ही आपका आईफोन क्रैश हो जाएगा। news और पढें: AirPods Pro में मिल सकता है कैमरा, Apple का प्लान हुआ लीक

9to5Mac की रिपोर्ट में कहा गया है कि iOS 17 पर काम करने वाले iPhone में यह क्रैश व रिबूट की समस्या देखी गई है। अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो इस तरह से बग से बचने के लिए कोशिश करें कि आप ऊपर बताए कैरेक्टर अपने आईफोन में टाइप न करें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Apple ने नहीं दिया कोई बयान

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बग से जुड़ी कई तरह की जानकारी सामने आ चुकी है। हालांकि, अब-तक Apple ने इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने न तो बग की जानकारी दी है और न ही इसे फिक्स करने पर कोई बयान जारी किया है। ऐसे में इन कैरेक्टर को अपने आईफोन में टाइप करने से बचें।