Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 02, 2023, 12:08 PM (IST)
Apple के लिए भारत बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। इस साल लॉन्च हुई iPhone 15 सीरीज के बेस मॉडल का प्रोडक्शन भारत में हो रहा है। वहीं, iPhone 17 सीरीज के भी भारत में प्रोडक्शन होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। एप्पल का यह पहला प्रोडक्ट होगा, जिसकी कॉन्सेप्ट से लेकर मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही की जाएगी। इससे पहले कंपनी अपने iPhone का NPI (न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन) चीन में करती थी। इसके बाद इसका प्रोडक्शन भारत या अन्य देश के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में करती आ रही है। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि Apple एनालिस्ट Ming Chi Kuo का दावा है कि iPhone 17 के लिए कंपनी भारत के मैन्युफैक्चर्स के साथ बात-चीत कर रही है। इसकी प्रोडक्शन साल 2024 की दूसरी तिमाही में शुरू होगी। ऐसे में माना जा सकता है कि डिवाइस को साल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा पहली बार होगा कि एप्पल चीन से बाहर फोन का निर्माण करेगी। और पढें: Apple Turns 50: iPhone से लेकर iPod तक, एप्पल के इन प्रोडक्ट्स ने कंज्यूमर टेक को दी नई दिशा
एप्पल Foxconn, Pegatron के अलावा Tata Group के साथ मिलकर काम करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने 135 मिलियन डॉलर की डील साइन की है। माना जा रहा है कि यह कदम एप्पल के लिए मील का पत्थर साबित होगा। और पढें: 10,000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro Max, Amazon की डील में सुनहरी डील
एनालिस्ट का कहना है कि भारत में उत्पादन बढ़ाना प्रोडक्शन स्केल में आई गिरावट एक मुख्य कारण है। इससे प्रोडक्शन लाइन में सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि सबकुछ ठीक रहा, तो 2024 तक मेड इन इंडिया iPhone का प्रोपोर्शन 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।
अमेरिकन कंपनी एप्पल ने हाल ही में M3 चिप के साथ MacBook Pro लैपटॉप को लॉन्च किया था। यह लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच स्क्रीन साइज में अवेलेबल है। इस लेटेस्ट लैपटॉप में एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है, जो आंखों को जरा-सा भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप में 1080p कैमरा लगा है। इसके अलावा, लैपटॉप में शानदार साउंड के लिए छह स्पीकर मिलते हैं।
इस लैपटॉप की बैटरी फुल चार्ज में 22 घंटे तक चलती है। इसमें यूएसबी टाईप-सी, टाइप-ए, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 1,69,900 रुपये से शुरू होती है।