Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 01, 2026, 04:41 PM (IST)
iOS 27
Apple का आने वाला iOS 27 अपडेट इस साल आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट सितंबर में iPhone 18 Series के लॉन्च के बाद जारी किया जा सकता है, हालांकि कंपनी इस अपडेट की झलक जून में होने वाले WWDC 2026 के दौरान दिखा सकती है, लॉन्च से पहले ही iOS 27 के नए फीचर्स ऑनलाइन सामने आने लगे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक नए ‘Alternative Words’ कीबोर्ड फीचर को लेकर हो रही है। और पढें: Apple ला सकता है AI App Store और थर्ड-पार्टी Chatbots का मिलेगा सपोर्ट, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, iOS 27 में iPhone और iPad के कीबोर्ड के लिए ‘Alternative Words’ नाम का नया फीचर जोड़ा जा सकता है। यह फीचर मौजूदा ऑटोकरैक्ट और सजेस्टेड वर्ड्स सिस्टम को और बेहतर बनाएगा। जब यूजर कोई शब्द टाइप करेगा, तो कीबोर्ड उसे उसी शब्द के अलग-अलग ऑप्शन (synonyms) सुझाएगा। यह फीचर कुछ हद तक Grammarly जैसा काम कर सकता है, जो लिखते समय बेहतर शब्द सुझाने के लिए जाना जाता है। और पढें: Apple WWDC 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, iOS 27 और AI फीचर्स से उठ सकता है पर्दा
हालांकि अभी इस फीचर को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, कहा जा रहा है कि Apple अभी इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और इसे और बेहतर बनाने के लिए ऑटोकरैक्ट एल्गोरिदम को फाइन-ट्यून किया जा रहा है, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह फीचर पूरी तरह कॉन्टेक्स्ट के आधार पर सुझाव देगा या सिर्फ सामान्य शब्दों के ऑप्शन दिखाएगा। और पढें: iPhone यूजर्स हो जाएं तैयार, Apple जल्द ला सकता है iOS 26.3.1 का बड़ा अपडेट
इसके अलावा iOS 27 अपडेट में Siri को भी बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नया Siri App लॉन्च कर सकती है, जो ChatGPT और Gemini जैसे AI ऐप्स को टक्कर देगा। इस नए ऐप में यूजर्स अपने पुराने चैट्स को भी देख सकेंगे, जो अभी संभव नहीं है। साथ ही यूजर्स टेक्स्ट और वॉइस दोनों तरीकों से सवाल पूछ सकेंगे।