Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Oct 21, 2023, 09:02 PM (IST)
पंजाब के फिरोजपुर से ऑनलाइन फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। साइबर अपराधी ने बैंक के सॉफ्टवेयर को हैक करके 15.5 करोड़ रुपये की चोरी कर ली है। फिरोजपुर के ICICI बैंक से एक अज्ञात शख्स ने कड़ी सिक्योरिटी के बीच इस साइबर फ्रॉड को अंजाम दिया है। बैंक मैनेजमेंट ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। साइबर फ्रॉड का यह अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि बैंक में ही सेंध मारी गई है। और पढें: भारत सरकार ने उठाया सख्त कदम, इस फेमस App पर लगाया बैन
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के फिरोजपुर शहर के माल रोड पर स्थित ICICI Bank के ब्रांच से अज्ञात शख्स ने 15,47,46,177 रुपये की चोरी की है। बैंक अधिकारियों ने पुलिस में दायर अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने बैंक के सॉफ्टवेयर को हैक करके करोड़ों रुपये गबन कर लिए। और पढें: करते हैं UPI पेमेंट, हमेशा ध्यान में रखें ये बातें, बचे रहेंगे आपके पैसे
डिजिटल दुनिया में तेजी से साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों की गाढ़ी कमाई को चुरा रहे हैं। पंजाब के चंडीगढ़ में कुछ दिन पहले ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर से 20 लाख रुपये की ठगी की गई। केन्द्रीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In अक्टूबर को साइबर सिक्योरिटी महीने के तौर पर मना रही है। हालांकि, साइबर अपराध के मामले कं होने का नाम नहीं ले रहे हैं। और पढें: WhatsApp पर एक मैसेज और उड़ गए 16 लाख, कैसे बचें ऐसे फ्रॉड से?
किसी भी साइबर फ्रॉड को 1930 पर कॉल करके रिपोर्ट करें।
लोगों को अपने फोन पर आने वाले किसी भी लुभावने ऑफर वाले मैसेज और कॉल्स को इग्नोर करना चाहिए। ज्यादातर ऐसे कॉल्स और मैसेज साइबर अपराधियों द्वारा सर्कुलेट किए जाते हैं, जिनके जाल में भोले-भाले यूजर्स फंस जाते हैं।
कभी भी अपनी निजी जानकारियां, बैंकिंग डिटेल्स यहां तक की सोशल मीडिया प्रोफाइल की जानकारी भी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।
CERT-In ने लोगों को बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए निजी जानकारियों को ऑनलाइन या ऑफलाइन शेयर करने से मना किया है।
ई-मेल और टेक्स्ट मैसेज में आने वाले किसी लिंक को क्लिक नहीं करने के लिए कहा है। साइबर अपराधी लोगों को लुभावने मैसेज और ई-मेल के जरिए टारगेट करते हैं।