comscore

HP Envy Move AIO Portable PC भारत में लॉन्च, लैपटॉप की तरह कहीं कर सकेंगे कैरी

HP Envy Move AIO Portable PC भारत में लॉन्च हो गया है। इस पोर्टेबल कंप्यूटर को आप टॉप पर दिए हैंडल के जरिए आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं। कीबोर्ड को रखने के लिए कंप्यूटर के बैक पर अलग से जगह मिलती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Feb 15, 2024, 02:33 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • HP Envy Move AIO Portable PC भारत मे लॉन्च
  • यह पोर्टेबल कंप्यूटर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है
  • कंप्यूटर के बैक पर कीबोर्ड रखने की मिलती है जगह
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

HP Envy Move AIO Portable PC आज गुरुवार को भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट All-in-One (AIO) कंप्यूटर है, जो कि पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है। इस कंप्यूटर को आप आसानी से उठाकर कहीं भी ले जा सकते हैं। इस कंम्प्यूटर को उठाने के लिए कंपनी ने इनमें बिल्ट-इन हैंडल भी दिया है, जो कि टॉप पर मौजूद है। फीचर्स की बात करें, तो यह PC Windows 11 पर काम करता है। इसमें 23.8 इंच का Quad-HD touch IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह 13th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 16GB RAM मिलती है। इसके साथ ब्लूटूथ सपोर्ट वाला कीबोर्ड भी मिलता है। पीसी के बैक पर कीबोर्ड को रखने के लिए जगह भी दी गई है। आइए जानते हैं इस कंप्यूटर की कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते

HP Envy Move AIO Portable PC price in India

कंपनी ने HP Envy Move AIO Portable PC की कीमत भारत में 1,24,999 रुपये तय की है। इस कंप्यूटर में फिलहाल सिंगल Shell White कलर ऑप्शन मिलता है, जिसे आप HP ई-स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। news और पढें: E-Waste: हर साल दुनियां बढ़ रहा इलेक्ट्रॉनिक कचरा, जानिए इसे रोकने के लिए क्या कर रहीं बड़ी कंपनियां?

HP Envy Move AIO Portable PC specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो HP Envy Move AIO Portable PC में 23.8-इंच Quad-HD IPS LCD touch डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2,560×1,440 पिक्सल है। डिस्प्ले में 300 nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, यह डिवाइस 13th Gen Intel Core i5-1335U प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलती है। news और पढें: Amazon Gaming Fest: गेमिंग लैपटॉप की कीमतें हुई धड़ाम, सेल के दौरान 70 प्रतिशत तक का Discount

जैसे कि हमने बताया इस डिवाइस के साथ ब्लूटूथ इनेबल कीबोर्ड मिलता है। इस कीबोर्ड को रखने के लिए कंप्यूटर के बैक पर अलग से जगह दी गई है। कीबोर्ड को कंप्यूटर के बैक पर रखकर आप इस पोर्टेबल कंप्यूटर को आसानी से टॉप पर लगे हैंडल के जरिए कहीं भी कैरी कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वीडियो कॉलिंग व कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इस कंप्यूटर में 5MP का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल माइक्रोफोन की सुविधा मिलती है। इसमें 90W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस कंप्यूटर में वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी टाइप-ए पोर्ट और एचडीएमआई पोर्ट मिलता है। कंप्यूटर का डायमेंशन 552.3 x 148.6 x 366.6mm और भार 4.1 किलोग्राम है।