comscore

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition भारत में लॉन्च, फ्री केस के साथ मिलेगा ये सब

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट किड्स टैब है, जिसके साथ आपको सिलिकॉन फ्री केस मिलता है। आइए जानते हैं टैब की कीमत और खूबियां।

Edited by Manisha |Published: Sep 30, 2024, 01:16 PM (IST)

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह टैब खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कि शॉकप्रूफ बॉडी और चाइड-सेफ फीचर्स के साथ आता है। टैब की प्रोटेक्शन के लिए इसके साथ सिलिकॉन केस दिया गया है। फीचर्स की बात करें, तो टैब में 11 इंच का डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 5MP का प्राइमरी और फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह टैब सिंगल चार्ज पर 56 दिन तक चलता है। आइए जानते हैं टैब की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition Pricing and Availability

कीमत की बात करें, तो HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition को 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। news और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

HONOR Pad X8a Nadal Kids Edition Specifications

टैब में 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। डिस्प्ले में आपको 400 nits की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, यह टैब Snapdragon 680 4G प्रोसेसर से लैस है। टैब में आपको दो स्टोरेज वेरिएंट 64GB व 128GB ऑप्शन मिलते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए टैब में 5MP का बैक कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 5MP कैमरा दिया गया है। पैरेंटल कंट्रोल के लिए इस टैब में प्री-इंस्टॉल Family Link ऐप मिलता है। 8300mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह टैब स्टैंडबाय पर 56 दिन तक की यूसेज देता है। वहीं, 14 घंट तक का कार्टून प्लेबैक मौजूद है। यह टैब Android 14 बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है। ऑडियो के लिए इसमें 4 स्पीकर्स दिए गए हैं। टैब का डायमेंशन 256.91 x 168.46 x 7.25 mm और भार 495 ग्राम है।