comscore

Google Translate ने लॉन्च किया हेडफोन के जरिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर, जानें कैसे करें यूज

क्या आप भी चाहते हैं कि कोई भी विदेशी भाषा समझना आसान हो जाए? Google Translate ने अब हेडफोन के जरिए रियल-टाइम ट्रांसलेशन का फीचर लॉन्च किया है। अब आप सीधे अपने हेडफोन में अलग-अलग भाषाओं का ट्रांसलेशन सुन सकते हैं और बातचीत, क्लास या फिल्में आसानी से समझ सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 15, 2025, 10:48 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google Translate ने एक नया बेहतरीन फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को उनके हेडफोन के जरिए रियल-टाइम में ट्रांसलेशन सुनने की सुविधा देता है। इस फीचर को Gemini AI की मदद से डेवलप किया गया है और यह 70 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस नई सुविधा से अब सामान्य हेडफोन भी लाइव ट्रांसलेशन टूल बन जाएंगे, जिससे कोई भी विदेशी भाषा की बातचीत, भाषण या मीडिया आसानी से समझी जा सकती है। Google का कहना है कि इस फीचर में स्पीकर की आवाज की टोन, जोर और लय बनी रहती है, जिससे यह जानना आसान हो जाता है कि कौन बोल रहा है और क्या कह रहा है। news और पढें: Gemini AI अब कर सकेगा Google Photos का इस्तेमाल, अब फोटो नहीं करनी पड़ेगी बार-बार अपलोड

इसे इस्तेमाल कैसे करें?

यह फीचर फिलहाल एंड्रॉइड डिवाइस के लिए भारत, अमेरिका और मैक्सिको में बीटा वर्जन के रूप में उपलब्ध है। Google का कहना है कि iOS सपोर्ट और बाकी देशों में यह सुविधा 2026 में लॉन्च होगी। यूजर्स के लिए इस फीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। उन्हें बस Google Translate ऐप खोलना है, हेडफोन लगाना है, ‘Live Translate’ पर क्लिक करना है और अपनी भाषा और ट्रांसलेशन वाली भाषा चुननी है। इसके बाद जो भी कहा जाएगा, उसका ट्रांसलेशन सीधे हेडफोन में सुनाई देगा। यह फीचर खासकर लाइव बातचीत, क्लास, भाषण या ट्रैवल के दौरान विदेशी भाषा की फिल्म या शो देखने में बहुत मदद करेगा। news और पढें: Google ने macOS के लिए खास Gemini App किया लॉन्च, ChatGPT और Claude को मिलेगी टक्कर

Gemini AI ट्रांसलेशन को और बेहतर कैसे बनाता है?

अब Google Translate में Gemini AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। इससे अनुवाद पहले से ज्यादा सही और नेचुरल होता है। यह फीचर खासकर स्लैंग, मुहावरे और स्थानीय बोलचाल को समझने में मदद करता है। अभी यह फीचर अमेरिका और भारत में English से लगभग 20 भाषाओं में काम करता है, जिनमें हिंदी, अरबी, जापानी, जर्मन, स्पेनिश और चीनी शामिल हैं। यह अपडेट Android, iOS और Web पर भी उपलब्ध है। news और पढें: Google Chrome में आया नया Skills फीचर, यूजर्स को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

भाषा सीखने वाले नए टूल्स क्यों खास हैं?

Google Translate अब लोगों को भाषा सीखने में मदद कर रहा है। इससे आप नई भाषा का अभ्यास कर सकते हैं, सही उच्चारण सीख सकते हैं और अपनी प्रगति देख सकते हैं। नए ‘streak counter’ फीचर से रोज अभ्यास करना आसान है। अब Google Translate से भाषा सीखना आसान और मजेदार हो गया है।