Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 07, 2024, 04:30 PM (IST)
Google Loan Apps: मासूम लोगों को ठगने के लिए अब जालसाजों ने फर्जी ‘Loan Apps’ का सहारा लेना शुरू कर दिया है। ऐसे लोन ऐप्स लोगों को मामूली रकम का लोन देकर बदले में उनसे काफी बड़ी रकम वसूलते हैं। इस संबंध में हजारों लोग शिकायत दर्ज करा चुके हैं। ऐसे फर्जी लोन ऐप्स के रोकथाम के लिए अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। Google ने इन ऐप्स के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए लगभग 2,200 से ज्यादा ऐप्स को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है। आइए जानत हैं इस संबंध में सभी डिटेल्स। और पढें: Google Maps में आया जबरदस्त AI अपडेट, सफर होगा आसान
मंगलवार को संसद में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की फर्जी लोन ऐप्स के खिलाफ सरकार Reserve Bank of India (RBI) व अन्य रेगुलेटरी के साथ मिलकर काम कर रही है। अपने बयान में उन्होंने जानकारी दी कि सितंबर 2022 से लेकर अगस्त 2023 तक के बीच 2,200 से ज्यादा फर्जी लोन ऐप्स को Google Play Store से हटा दिया गया है। और पढें: Google ने Pixel यूजर्स को दिया खास गिफ्ट, डिस्को स्टाइयल में दिखेंगे सभी आइकन
इतना नही नहीं उन्होंन बताया MeitY (Ministry of Electronics and Information Technology) द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 तक के बीच गूगल ने ऐसे 3,500 से लेकर 4000 लोन ऐप्स को रिव्यू किया। रिव्यू के बाद 2500 से ज्यादा ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।
इसके अलावा, Google ने इस तरह के लोन ऐप्स के लिए पॉलिसी को भी अपडेट कर दिया है। अब केवल उन्हीं लोन ऐप्स को प्ले स्टोर पर लिस्ट किया जा सकेगा, जो कि Regulated Entities (REs) द्वारा अप्रूव होंगी।
फर्जी लोन ऐप्स पिछले काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। इस तरह की फर्जी लोन ऐप बनाकर स्कैमर्स मासूम और जरूरतमंद लोगों को लूटने का काम करते हैं। खबरों की मानें, तो ये फर्जी ऐप लोगों को आसानी से लोन देने के बहाने अपने जाल में फंसाते हैं और फिर मामूली रकम का लोन देकर बदले में कई गुना रकम वसुलते हैं। जब पीड़ित लोन की रकम अदा नहीं कर पाते, तो वह उनसे गाली-गलौच करने पर उतारू हो जाते हैं। इसके अलावा, कई सेल में यूजर्स के डेटा लीक कर देने तक की धमकी दी जा चुकी है। ऐसे में कई पीड़ित इस तरह की फर्जी ऐप्स की शिकायत कर चुके हैं।