Published By: Harshit Harsh | Published: May 04, 2023, 10:06 AM (IST)
Google, Apple और Microsfot दुनिया की तीन दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों ने पिछले साल एक FIDO Alliance किया था। टेक कंपनियां पासवर्ड की जगह Passkey इस्तेमाल करने पर जोर देना चाह रही हैं। गूगल अपने यूजर्स के लिए यही पासवर्डलेस फीचर लेकर आया है। गूगल यूजर्स अब अपने Gmail, Youtube, Android अकाउंट में बिना पासवर्ड के भी लॉग-इन कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद एक डिजिटल क्रेडेंशियल, जिसे Passkey कहते हैं क्रिएट करना होगा। और पढें: Google ने पेश किया नया AI Home Speaker, Gemini के साथ मिलेंगे ये सब फीचर्स, कीमत बस इतनी
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 3 मई से गूगल के सभी अकाउंट्स पर Passkey फीचर जुड़ गया है। गूगल ने बताया कि यूजर्स इसे इस्तेमाल करने के लिए Passkey क्रिएट करना होगा। Passkey क्रिएट होने के बाद गूगल अकाउंट में लॉग-इन करते समय यूजर्स से पासवर्ड और 2-स्टेप वेरिफिकेशन (2SV) नहीं पूछे जाएंगे। ऐसे में यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए केवल Passkey का इस्तेमाल करना होगा। और पढें: शानदार फीचर्स के साथ Android 17 हुआ लॉन्च, इन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले Update
Google ने अपने ब्लॉग-पोस्ट में बताया कि यह ऐप्स और वेबसाइट में लॉग-इन करने का नया तरीका है। यह पासवर्ड के मुकाबले आसान और ज्यादा सिक्योर है। Passkey क्रिएट करने के बाद यूजर्स को अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए पेट्स के नाम, बर्थ डेट और Password123 जैसे कॉमन पासवर्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर केवल पास-की क्रिएट करके अपने डिवाइस के फिंगरप्रिंट, स्क्रीन लॉक, पिन या फिर फेस स्कैन से गूगल अकाउंट में लॉग-इन कर सकेंगे। और पढें: Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये 5 चीजें, वरना होगा बहुत नुकसान
गूगल का दावा है कि passkey इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ऑनलाइन साइबर अटैक, धोखाधड़ी आदि से बच सकेंगे। यह यूजर के गूगल अकाउंट्स को SMS वन टाइम पासवर्ड (OTP) की तरह ज्यादा सिक्योर बनाता है।