comscore

Pixel 10 के बाद Google ने दिया एक और बड़ा तोहफा, अब फोन टूटेगा तो रिपेयर होगा फ्री

Google ने Pixel 10 लॉन्च के तुरंत बाद अपने यूजर्स को एक और बड़ा तोहफा दिया है। अब फोन टूटने या बैटरी खराब होने की टेंशन खत्म, नया Pixel Care+ प्लान आपको फ्री रिपेयर, एक्सटेंडेड वारंटी और प्रायोरिटी सपोर्ट देगा, जिससे आपका स्मार्टफोन हमेशा सुरक्षित रहेगा। आइए जानते हैं इस प्रोग्राम के बारे में।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 28, 2025, 12:59 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने Pixel 10 सीरीज के लॉन्च के तुरंत बाद अमेरिका में अपने Pixel फोन यूजर्स के लिए एक नया प्रोटेक्शन प्लान Pixel Care+ पेश किया है। यह नया प्लान पुराने Preferred Care प्रोग्राम की जगह लेगा और इसमें ज्यादा कवरेज के साथ कम चार्ज पर रिपेयर की सुविधा दी जा रही है। Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा “आज हम Pixel Care+ लॉन्च कर रहे हैं, जो Made by Google प्रोडक्ट्स के लिए हमारा नया फ्लैगशिप प्रोटेक्शन प्रोग्राम है। इसका मकसद है यूजर्स को ज्यादा सुरक्षा, बेहतर सेवा और बेहतर एक्सपीरियंस देना” news और पढें: Google Pixel 10 5G पर 10,000 का तगड़ा डिस्काउंट, न चूकें Flipkart का फाडू डील

फ्री रिपेयर और डैमेज कवर

Pixel Care+ को खासतौर पर इस तरह से तैयार किया गया है ताकि फोन का इस्तेमाल करते समय यूजर्स को रिपेयर और डैमेज की चिंता न करनी पडे़। इस प्लान में स्क्रीन क्रैक, बैटरी की क्षमता कम होना एक्सीडेंटल डैमेज जैसी समस्याओं को कवर किया जाएगा। सबसे सास बात यह है कि कई मामलों में रिपेयर बिल्कुल फ्री होंगे, जैसे कि फ्रंट स्क्री टूटने पर, बैक ग्लास डैमेज होने पर या बैटरी की हेल्थ 80% से कम होने पर गूगल यूजर्स को मुफ्त रिप्लेसमेंट देगा। news और पढें: Valentine's Day पर Google ने बनाया स्पेशल Doodle, दुनिया को दिया प्यार का संदेश

एक्सटेंडेड वारंटी और प्रायोरिटी सपोर्ट

रिपेयर के अलावा, Pixel Care+ में और भी कई फायदे दिए गए हैं। इसमें एक्सटेंडेड वारंटी, अनलिमिटेड एक्सपीडेंटल डैलेज क्लेम्स और सिर्फ असली गूगल पार्ट्स का इस्तेमाल करने की गारंटी शामिल है। इसके साथ ही, यूजर्स को Pixel एक्सपर्ट्स से प्रायोरिटी सपोर्ट भी मिलेगा। क्लेम करने का प्रोसेस अब और आसान कर दिया गया है। गूगल स्टोर से सीधा क्लेम कर लो और रिपेयर के लिए जगह और समय चुन लो। इतना ही नहीं, नए My Pixel App के जरीए भी इस Pixel Care+ सर्विस को क्लेम किया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

सब्सक्रिप्शन प्लान

यह सब्सक्रिप्शन मासिक या दो साल के लिए लिया जा सकता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे फोन खरीदने के 60 दिन के अंदर ही एक्टिवेट करना जरूरी है। जो फोन गूगल स्टोर से खरीदे गए हैं, उनमें चेकआउट के समय यह सुविधा ली जा सकती है, जबकि दूसरे रिटेलर से खरीदे गए Pixel फोन को बाद में गूगल स्टोर या My Pixel App के जरिए कवर में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत पुराने Preferred Care से थोड़ी ज्यादा होगी लेकिन अब यूजर्स को स्क्रीन क्रैक या बैटरी रिप्लेसमेंट पर कोई डिडक्टिबल (अतिरिक्त शुल्क) नहीं देना होगा। अमेरिका में मौजूद Preferred Care और Fi Device Protection वाले ग्राहकों को आने वाले महीनों में ऑटोमैटिकली Pixel Care+ पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है और गूगल ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इसे भारत जैसे बाकी देशों में कब लाया जाएगा।