comscore

Google लाया कमाल का AI टूल, आपके हर idea को बनाएगा और भी क्रिएटिव

Google AI टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले AI Mixboard को लेकर आया है। इसकी खासियत है कि यह यूजर के आइडिया को बेहतर बनाता है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 24, 2025, 11:01 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google इस समय अपनी सर्विस को बेहतर और एडवांस बनाने के लिए लगातार AI टेक्नोलॉजी पर आधारित मॉडल पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने जीमेल (Gmail) के लिए AI Writing टूल की टेस्टिंग शुरू की। अब टेक जाइंट Mixboard लेकर आई है। यह एक कॉसेप्ट टूल है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है। इसे खासतौर इवेंट प्लानिंग, होम डिकोर और कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट आइडिया को बेहतर व क्रिएटिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके आने से यूजर्स अपने कॉन्सेप्ट आइडिया को बेहतर शेप देकर पेश कर पाएंगे। news और पढें: ASUS के नए लैपटॉप भारत में हुए लॉन्च, OLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से होगा लैस, इस तारीख से होगी सेल शुरू

Google Mixboard

Google का AI Mixboard बेहद खास है। इस एआई बोर्ड के माध्यम से आप अपने विचारों को तस्वीर दे सकते हैं। इसका उपयोग घर सजाने से लेकर प्रोडक्ट डिजाइन करने तक के लिए किया जा सकता है। इसके लिए यह बोर्ड गूगल के Gemini 2.5 मॉडल का इस्तेमाल करता है। news और पढें: मरने के बाद भी जिंदा रहेगा आपका Facebook और Instagram? Meta ला सकता है ऐसी AI ट्रक्नोलॉजी

इस बोर्ड का उपयोग गूगल लैब्स (Google Labs) में जाकर किया जा सकता है। अपने आइडिया को इमेज में बदलने टेक्स्ट में अपना आइडिया लिखना होगा या फिर प्री-लोडेड Prompt का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, आप इमेज और यूनीक विजुअल भी अपलोड कर सकते हैं। news और पढें: ChatGPT का Deep Research हुआ अपग्रेड, अब मिलेंगे ये खास फायदे

इसके बाद यह बोर्ड आपके द्वारा दर्ज किए गए डेटा को एनालाइज करके नई इमेज व विजुअल में तब्दील कर देगा। अच्छी बात यह है कि कॉन्सेप्ट इमेज और विजुअल को अपने हिसाब से एडिट भी किया जा सकता है।

चल रही टेस्टिंग

कंपनी के अनुसार, गूगल एआई मिक्सबोर्ड को फिलहाल टेस्टिंग को तौर पर पेश किया गया है। इस पर काम चल रहा है। इसको अभी अमेरिका के यूजर्स के लिए लाइव किया गया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपको बताते चलें कि गूगल ने इस महीने की शुरुआत में गूगल सर्च में मिलने वाले AI Mode को अपग्रेड किया था। इस अपडेशन के तहत मोड में हिंदी के साथ-साथ जापानी, कोरियन, पुर्तगीज और इंडोनेशियाई भाषा को जोड़ा था।