Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 29, 2023, 03:45 PM (IST)
Google ने फ्लाइट बुकिंग प्लेटफॉर्म Google Flights में नया फीचर ऐड किया है, जिसका नाम Insights है। इस फीचर की खूबी है कि यह यूजर को सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय बताएगा। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा से यूजर किफायती फ्लाइट टिकट बुक कर सकेंगे और उन्हें बार-बार टिकट चेक करने के लिए गूगल प्लाइट्स में नहीं आना पड़ेगा। इससे पहले कंपनी ने प्लेटफॉर्म में फ्लाइट ऑप्शन और प्राइस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स को जोड़ा था, जो इस समय यूजर्स के बहुत काम आ रहे हैं। और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज
गूगल के आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट के अनुसार, Google Flight में नया Insights फीचर आया है, जो यूजर्स को फ्लाइट टिकट बुक करने का सही समय बताएगा, जब टिकट की कीमत कम होगी। इससे यूजर्स को सस्ती फ्लाइट टिकट बुक करने में काफी आसानी होगी। और पढें: Microsoft ने लॉन्च किया MAI-Image-2 का सेकंड जनरेशन मॉडल, जानिए क्या है इसमें खास
गूगल फ्लाइट्स के इनसाइट्स की अभी सिर्फ घोषणा की गई है। इस हफ्ते के अंत में नए फीचर को दुनियाभर के यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। ऐसे माना जा सकता है कि इनसाइट्स फीचर का सपोर्ट भारतीय यूजर्स को भी मिलेगा। और पढें: Play Store के बाहर App इंस्टॉल करना होगा मुश्किल, Google ने Android फोन के लिए नए नियम का किया ऐलान
गूगल इस समय insights फीचर के अलावा फ्लाइट्स के लिए प्राइस गारंटी टैग लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस सुविधा के आने से उन फ्लाइट टिकट पर टैग लग जाएगा, जिनकी कीमत कम नहीं होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक प्राइस टैग फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।
आपको बता दें कि Google ने इस महीने की शुरुआत में Gmail के लिए नया फीचर रोलआउट किया था। इस फीचर का नाम नेटिव ट्रांसलेशन इंटीग्रेशन है। इस फीचर के माध्यम से Android और iPhone यूजर्स ईमेल को आसानी से अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
इसके लिए यूजर्स को ईमेल में दिख रहे ट्रांसलेट ऑप्शन को चुनना होगा और इसके बाद उस भाषा का चुनाव करना होगा, जिसमें वह ईमेल का अनुवाद चाहते हैं। इतना करने के बाद ईमेल यूजर द्वारा चुनी गई भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा।