comscore

खुशखबरी! अब भारत में आ गया Google AI Overviews, जुड़े कई नए फीचर

Google AI Overviews को भारत समेत कई देशों में रोल आउट कर दिया गया है। इसे कंपनी ने नई फीचर्स के साथ पेश किया है। यूजर्स के वेब एक्सपीरिंयस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Aug 16, 2024, 11:24 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Google AI Overviews को 6 और देशों में लाया गया है।
  • कंपनी ने इस सुविधा में कई नए फीचर्स जोड़ दिए हैं।
  • इससे यूजर्स को बेहतरीन वेब एक्सपीरियंस मिलेगा।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Google ने AI Overviews के लिए अपडेट जारी किया है। वेब कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए गूगल लगातार नई-नई सुविधाएं ला रहा है। कंपनी ने मई, 2024 में AI Overviews को पेश किया गया था। इसे वेब को आसानी से यूज करने और एक्पलोर करने में यूजर्स की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। पहले इसे चुनिंदा जगह के लिए लाया गया था। अब Google अपनी इस सुविधा को भारत समेत 6 अन्य देशों में नई सुविधाएं के साथ पेश कर रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Anthropic के AI मॉडल Mythos 5 पर लगी कुछ पाबंदियों पर अमेरिका ने दी ढील, क्या भारत को मिलेगी राहत?

Google AI Overviews में जुड़े ये नए फीचर्स

Right-Hand Link Display

डेस्कटॉप पर Google AI ओवरव्यू में अब एक नया राइट हैंड लिंक डिस्प्ले जुड़ेगा। यह सुविधा स्क्रीन के ऊपर राइट साइड में दिए गए साइट आइकन पर टैप करके मोबाइल पर भी उपलब्ध है। news और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

In-Text Links

Google, AI ओवरव्यू टेक्स्ट में सीधे संबंधित वेब पेजों के लिंक को एकीकृत करने का टेस्टिंग भी कर रहा है। इसका उद्देश्य यूजर्स के लिए संबंधित कंटेंट को ढूंढ़ना और देखना आसान बनाकर साइटों पर अधिक ट्रैफिक लाना है। news और पढें: Ai+ Nova 2 Neo और Ai+ Nova 2 Pro 5G की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर्स

Save AI Overviews

अमेरिका में यूजर्स अब भविष्य के संदर्भ के लिए स्पेसिफिक AI ओवरव्यू सेव सकते हैं। ओवरव्यू के अंदर सेव बटन पर टैप करके यूजर्स बाद में आसानी से उसी जानकारी और लिंक पर फिर से जा सकते हैं।

इसके अलावा, कंपनी ने Simplified Language Option फीचर भी जोड़ा है। गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती टेस्टिंग में पॉजिटिव रिजल्ट सामने आए हैं, जिसमें पब्लिशर साइटों पर अधिक सेटिफिकेशन और ट्रैफिक शामिल है।

नए अपडेट AI ओवरव्यू धीरे-धीरे छह नए देशों में शुरू किए जाएंगे। इसमें यूनाइटेड किंगडम, भारत, जापान, इंडोनेशिया, मैक्सिको और ब्राजील, स्थानीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

यह सुविधा पहले लॉन्च किए गए सभी देशों में और 120 से अधिक देशों और क्षेत्रों में सर्च लैब्स यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।