Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jun 19, 2025, 11:44 AM (IST)
Facebook Passkey login
फेसबुक ने अपने एंड्रॉइड और iOS ऐप यूजर्स के लिए Passkey लॉगिन फीचर को लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब बिना पासवर्ड याद किए आसानी से और सुरक्षित तरीके से अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकेंगे। Passkey डिवाइस अनलॉक करने में इस्तेमाल होने वाले फिंगरप्रिंट, फेस या PIN को ही पहचान का जरिया बनाती है। इससे न तो पासवर्ड याद रखने की जरूरत रहती है और न ही हर बार OTP डालना पड़ता है। फिलहाल यह सुविधा केवल फेसबुक मोबाइल ऐप पर शुरू हुई है, लेकिन कंपनी इसे जल्द ही मैसेंजर ऐप पर भी लाने की योजना बना रही है। और पढें: Instagram, WhatsApp और Facebook चलाने के लिए देने होंगे पैसे, आ गए नए सब्सक्रिप्शन प्लान
फेसबुक के मुताबिक, Passkey टेक्नोलॉजी को FIDO नाम की एक संस्था ने बनाया है। यह तरीका पुराने पासवर्ड और OTP से कहीं ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। हर यूजर के लिए एक अलग और खास Passkey बनती है, जिससे कोई भी हैकर या धोखाधड़ी करने वाला आपका अकाउंट आसानी से नहीं खोल सकता। जब आप फेसबुक पर लॉगिन करते हैं, तो आपको बस अपना फिंगरप्रिंट, फेस या PIN डालना होता है कोई पासवर्ड याद रखने या OTP डालने की जरूरत नहीं पड़ती। और पढें: Instagram और Facebook पर बच्चे क्या देखते हैं, अब जान पाएंगे माता-पिता, Meta ने इस टूल्स को किया और ज्यादा एडवांस
Word of the week: Passkey.
और पढें: प्रोपर्टी ही नहीं जल्द घरवालों के नाम कर सकेंगे डिजिटल वसीयत, सरकार ला रही नए नियम!
An easier and more secure alternative to a password, now available on @facebook and soon, @messenger. pic.twitter.com/r6IE4kKdoI
— Meta Newsroom (@MetaNewsroom) June 18, 2025
फेसबुक का कहना है कि Passkey और उससे जुड़ी फिंगरप्रिंट, फेस या PIN जैसी जानकारी आपके मोबाइल में ही सेव रहती है। इसे फेसबुक या कोई और नहीं देख सकता। आप इस फीचर को Facebook ऐप में दिए गए ‘Account Centre’ में जाकर चालू या बंद कर सकते हैं। कई बार जब आप लॉगिन करेंगे, तो ऐप खुद ही आपको Passkey सेट करने का सुझाव देगा। Passkey में आपके नाम की जगह आपका कन्फर्म किया गया ईमेल या मोबाइल नंबर ही दिखेगा और एक बार सेट होने के बाद इसे बदला नहीं जा सकेगा।
Passkey न सिर्फ लॉगिन को आसान बनाएगा बल्कि यह Meta Pay के जरिए पेमेंट करने में भी मदद करेगा। यूजर्स Meta Pay से ट्रांजैक्शन करते वक्त अपने पेमेंट डिटेल्स को सुरक्षित तरीके से ऑटोफिल कर सकेंगे। इसके अलावा Messenger में लॉगिन और मैसेज बैकअप को भी Passkey से सुरक्षित किया जाएगा। यह सुविधाएं आने वाले महीनों में धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए शुरू की जाएंगी। फेसबुक का कहना है कि Passkey के साथ-साथ यूजर पुराना पासवर्ड का ऑप्शन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।