Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 11, 2024, 12:33 PM (IST)
Apple ने WWDC 2024 इवेंट में iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर Apple Intelligence तक को पेश किया। इसके साथ ही वॉइस असिस्टेंट Siri में ChatGPT का सपोर्ट दिया, जिसके लिए कंपनी ने ओपन एआई (OpenAI) से हाथ मिलाया है। हालांकि, यह साझेदारी X और टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) को पसंद नहीं आई है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर आईफोन (iPhone) बैन करने की चेतावनी दी है। आइए जानते हैं आखिर क्यों मस्क इस पार्टनरशिप से नाराज हैं और क्यों डिवाइस बैन करने की बात कही… और पढें: ChatGPT का Deep Research हुआ अपग्रेड, अब मिलेंगे ये खास फायदे
एप्पल के सीईओ टिम कुक के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए कहा कि हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। इस घातक स्पाइवेयर का सपोर्ट न दें या फिर मेरी कंपनियों के परिसर में सभी एप्पल डिवाइस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स
Don’t want it.
और पढें: Apple ने iOS 26.3 अपडेट किया जारी, Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर अब आसान!
Either stop this creepy spyware or all Apple devices will be banned from the premises of my companies.
— Elon Musk (@elonmusk) June 10, 2024
उन्होंने ट्वीट कर आगे यह भी कहा कि वह चैटजीपीटी को स्पाईवेयर मानते हैं। एप्पल इतना समझदार नहीं है कि वे खुद का एआई बना सके। उन्हें लगता है कि ओपनएआई यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखेगा! एप्पल का जरा-सा भी अंदाजा नहीं कि उनके डेटा के साथ क्या होगा।
It’s patently absurd that Apple isn’t smart enough to make their own AI, yet is somehow capable of ensuring that OpenAI will protect your security & privacy!
Apple has no clue what’s actually going on once they hand your data over to OpenAI. They’re selling you down the river.
— Elon Musk (@elonmusk) June 10, 2024
एलन मस्क ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर OS में चैटजीपीटी आता है, तो मेरी कंपनियों में एप्पल डिवाइस को बैन कर दिया जाएगा। विजिटर्स की जांच की जाएगी। यदि उनके पास एप्पल डिवाइस है, तो डिवाइस को अलग केज में रखा जाएगा। हमें यह अस्वीकार्य है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क ओपनएआई के फाउंडिंग मेंबर रह चुके हैं। आपसी मदभेद के चलते उन्होंने कंपनी का साथ छोड़ा। इससे पहले भी एलन मस्क ने ChatGPT पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।