comscore

CES 2024: HP ने एक साथ कई गेमिंग लैपटॉप और मॉनिटर किए लॉन्च, जानिए फीचर्स

CES 2024 इवेंट में HP ने Spectre X360 लैपटॉप से लेकर OMEN Transcend गेमिंग मॉनिटर तक को लॉन्च किया है। इनके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 09, 2024, 01:33 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • CES 2024 इवेंट चल रहा है।
  • इस इवेंट में HP ने गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च किया है।
  • लैपटॉप के अलावा गेमिंग मॉनिटर को भी पेश किया गया है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Consumer Electronics Show CES 2024 की आज यानी 9 जनवरी से शुरुआत हो चुकी है। इस मेगा इवेंट में टेक जाइंट HP ने नए गेमिंग लाइनअप को पेश किया है, जिसमें लैपटॉप से लेकर मॉनिटर और एक्सेसरीज तक शामिल हैं। इनसे यूजर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। पुराने मॉडल के मुकाबले नए डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। आइए जानते हैं इन लैपटॉप और मॉनिटर की डिटेल… news और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

OMEN Transcend 14 गेमिंग लैपटॉप

एचपी ने इस लैपटॉप को खासतौर पर गेमिंग लवर्स के लिए तैयार किया है। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है। इसकी बॉडी भी स्लिम है। इसमें 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2.8के है। इसको IMAX का सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें RGB कीबोर्ड मिलता है, जिसमें वाइब्रेंट कलर का इस्तेमाल किया गया है। news और पढें: Work From Home करते हो? ये 8 गैजेट्स आपके पास होने ही चाहिए

स्मूथ वर्किंग और गेमिंग के लिए इस गेमिंग लैपटॉप में Intel Core Ultra 9 185H प्रोसेसर के साथ NVIDIA GeForce RTX 4070 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा, लैपटॉप में हीटिंग की समस्या को दूर करने के लिए वेपर चैंबर दिए गए हैं। इसके अलावा, OMEN Transcend 16.1 इंच गेमिंग लैपटॉप से भी पर्दा उठाया गया है। इसका डिस्प्ले 240Hz रिफ्रेश रेट और 4K रेजलूशन सपोर्ट करता है। इसमें Intel Core i7 HX चिपसेट दी गई है।

लैपटॉप के अलावा OMEN Transcend गेमिंग मॉनिटर को भी पेश किया गया है। इस मॉनिटर का स्क्रीन साइज 32 इंच है। इसमें बेहतर विजुअल के लिए OLED तकनीक के साथ कई यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं।

HyperX Cloud Mini हैडसेट

हाइपर एक्स ने एचपी के साथ मिलकर यंग गेमर्स के लिए HyperX Cloud Mini गेमिंग हैडसेट लॉन्च किया है। यह हैडसेट वॉल्यूम लिमिट के साथ आता है। इस वायर हैडसेट का वजन काफी हल्का है। इसे किसी भी डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।

आपको बता दें कि एचपी ने अभी तक Omen और HyperX की कीमत का ऐलान नहीं किया है। न ही इन प्रोडक्ट्स की इंडिया लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी दी है।

HP Spectre X360 लैपटॉप

एचपी ने इस लैपटॉप को 14 इंच और 16 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया है। इसका इस्तेमाल टैबलेट के रूप में किया जा सकता है। मुख्य फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में Intel कोर अल्ट्रा प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 4000 सीरीज का जीपीयू दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप में 9MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, लैपटॉप में दमदार बैटरी से लेकर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट तक का सपोर्ट दिया गया है। इसके 14 इंच के 1,499 डॉलर (करीब 1.24 लाख) और 16 इंच 1599 डॉलर (करीब 1.33 लाख) रखी गई है।