comscore

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, लॉन्च हुई VoWiFi कॉलिंग सेवा, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे Call

BSNL VoWiFi Calling Launched: बीएसएनएल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए वॉइस ओवर वाईफाई यानी VoWiFi सर्विस को लॉन्च कर दिया है। इस सर्विस के माध्यम से बिना नेटवर्क के कॉल की जा सकती है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 02, 2026, 09:33 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BSNL VoWiFi Calling Launched: सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने नए साल की शुरुआत वॉइस ओवर वाई-फाई यानी वीओवाईफाई सर्विस लॉन्च करने के साथ की है। इस सर्विस के तहत यूजर्स बिना नेटवर्क के वाई-फाई के माध्यम से कॉल करने के साथ मैसेज भेज पाएंगे। इसका सपोर्ट सभी टेलीकॉम सर्किल में मिलेगा। इसके लिए अब थर्ड-पार्टी ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पडे़गी। कंपनी का मानना है कि इस सेवा से कॉलिंग करना आसान हो जाएगा और यूजर्स साफ आवाज में बिना सिग्नल के बात कर पाएंगे। news और पढें: BSNL का डेली 3GB डेटा वाला पॉपुलर प्लान, चलेगा पूरे 365 दिन, जानें कीमत और खूबियां

VoWiFi Calling

BSNL का मानना है कि भारत में ऐसे ग्रामीण और शहरी इलाके हैं, जहां फोन में खराब नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। इस कारण लोगों को कॉल करने में दिक्कत आती है। VoWiFi सर्विस से ऐसे इलाकों में अब कॉलिंग की जा सकेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। news और पढें: BSNL ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, फोन पर फ्री में देख सकेंगे T20 World Cup मैच, 3 महीने तक JioHotstar मिलेगा फ्री

इस सर्विस के जरिए मौजूदा मोबाइल नंबर और डायलर से कॉल की जा सकती है। इसका मतलब है कि कॉल करने के लिए यूजर्स को अलग से ऐप इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में आ रही परेशानी खत्म हो जाएगी। यूजर्स बिना रुकावट के कॉल कर पाएंगे। इसके लिए सेटिंग में जाकर वाई-फाई को ऑन करना होगा। news और पढें: BSNL का 300 दिन चलने वाला प्लान, बजट में है कीमत

कैसे करें वोवाईफाई कॉल ?

वाई-फाई कॉल करना बहुत आसान है। यहां स्टेप बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर कॉल की जा सकती है :

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में वाई-फाई ऑन कर लीजिए।
  • फोन की सेटिंग में जाकर वाई-फाई कॉलिंग ऑप्शन चुनिए।
  • वाई-फाई कॉलिंग ऑन कर दीजिए।
  • अब वाईफाई कॉल लगा सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं।

अगर आप वीओवाईफाई कॉल करने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सर्विस काम नहीं कर रही है, तो आप नजदीकी कस्टमर केयर सेंटर में जाए और सर्विस एग्जीक्यूटिव की मदद लें। इसके अलावा, आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-150-3 पर भी कॉल कर सकते हैं।