Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 15, 2025, 03:37 PM (IST)
Apple iPhone 17 सीरीज को पिछले महीने यानी सितंबर में पेश किया गया था। अब अमेरिकन जाइंट ने टीजर जारी कर नए MacBook और iPad लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इनमें अपडेटेड पावरपैक्ड चिप और बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, नए डिवाइस में AI फीचर्स का सपोर्ट दिया जा सकता है। और पढें: iOS 26.4 Beta 1: Apple Music के लिए आया नया AI फीचर, भर-भर के मिलेंगे फायदे
Apple के वाइस प्रेसिडेंट Greg Joswiak ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर टीजर पोस्ट कर मैकबुक प्रो की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। इस टीजर में लैपटॉप की झलक देखी जा सकती है, जिसे मैकबुक प्रो माना जा रहा है। यह ब्लू कलर में अवेलेबल है। फिलहाल, अपकमिंग मैकबुक की लॉन्च डेट से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। और पढें: iPhone 17e डिस्प्ले, चिप, कैमरा फीचर्स सब लीक, अगले महीने मार्च में आ रहा सस्ता आईफोन
ऑफिशियल टीजर से पता चला है कि एप्पल का मैकबुक जल्द लॉन्च होने वाला है। इसको V-आकार दिया गया है, जिसका रोमन में मतलब 5 है। ऐसे में माना जा सकता है कि लैपटॉप में बेहतर फंक्शनिंग के लिए M5 चिपसेट दी जा सकती है। और पढें: Nothing ने किया Apple को ट्रोल, मजेदार अंदाज में अनाउंस की लॉन्च डेट
पुरानी लीक्स की मानें, तो मैकबुक प्रो में इस बार 14 इंच से बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें 10-कोर वाला सीपीयू मिल सकता है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।
अंत में आपको बताते चलें कि एप्पल ने सितंबर में आईफोन 17 को लॉन्च किया था। इस आईफोन की कीमत 82900 रुपये है। फीचर्स पर नजर डालें, तो इस फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। फास्ट प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में A19 चिप और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसको IP68 की रेटिंग दी गई है। फोटो के लिए हैंडसेट में 48MP का कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 18MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में एक्शन बटन भी दिया गया है।