comscore

Apple Watch Series 9 से लेकर Ultra 3 तक में मिलेगा 'Hypertension' फीचर, हाई ब्लड प्रेशर होने पर करेगा अलर्ट

Apple Watch यूजर्स को इस महीने के अंत तक 'Hypertension Alert' फीचर मिलने वाला है। यह ब्लड प्रेशर हाई होने पर अलर्ट भेजता है। इसे अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA मंजूरी दे दी है।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 13, 2025, 04:38 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple के बहुचर्चित फीचर ‘Hypertension Alert’ को अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन FDA से मंजूरी मिल गई है। इस फीचर का सपोर्ट एप्पल वॉच सीरीज 9 से लेकर हाई-एंड मॉडल अल्ट्रा 3 तक में दिया जाएगा। इसकी खासियत है कि यह हाई ब्लड प्रेशर होने पर अलर्ट भेजता है। इससे यूजर्स अपनी सेहत का बेहतर तरीके से ध्यान रख पाएंगे। आपको बता दें कि इस सुविधा को आईफोन 17 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था। news और पढें: Flipkart GOAT Sale 2026: मात्र 70,990 रुपये में मिलेगा iPhone 17, Pro Max इतना सस्ता मिलेगा

FDA से मिली मंजूरी

अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने एप्पल के नए फीचर हाइपरटेंशन फीचर को हरी झंडी दिखा दी है, जिसका सपोर्ट कंपनी की लगभग सभी स्मार्टवॉच में मिलेगा। इसके आने से यूजर्स को उच्च रक्तचाप का पता लग जाएगा, जिससे समय पर इलाज कर पाएंगे। news और पढें: Apple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, बढ़ाई MacBook और iPad की कीमत, जानिए वजह

किन स्मार्टवॉच को मिलेगा फीचर

हाइपरटेंशन अलर्ट फीचर का सपोर्ट सितंबर के अंत तक 150 देशों में Apple Watch Series 9, Series 10, Series 11, Ultra 2 और Ultra 3 इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को मिल जाएगा। इनमें अमेरिका और यूरोप आदि शामिल हैं।

कैसे काम करता है Hypertension फीचर ?

कंपनी के मुताबिक, एप्पल की स्मार्टवॉच में मिलने वाला हाइपरटेंशन फीचर ऑप्टिकल हार्ट सेंसर का उपयोग करके हार्टबीट के माध्यम से ब्लड वैसल को एनालाइज करता है। लगातार हाई ब्लड प्रेशर का संकेत मिलने पर यूजर्स को अलर्ट भेजता है।

हालांकि, कंपनी ने साफ कर दिया कि यह हाई-ब्लड प्रेशर के सभी मामलों का पता लगाने में सक्षम नहीं है। न ही मेडिकल डिवाइस को रिप्लेस करता है। इसे केवल रिस्क डिटेक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब तक दस लाख यूजर्स को अलर्ट कर चुका है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Apple Watch Ultra 3

एप्पल ने इस सप्ताह की शुरुआत में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च करने के अलावा Apple Watch Ultra 3 से भी पर्दा उठाया था। यह कंपनी की सबसे महंगी स्मार्टवॉच है। इसकी कीमत 89900 रुपये तय की गई है। इस वॉच का डिजाइन शानदार है। इसकी बॉडी बहुत मजबूत है। इसमें ऑलवेज-ऑन फंक्शन से लैस OLED डिस्प्ले मिलता है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए स्मार्टवॉच में 4-core Neural Engine और 64GB की स्टोरेज दी गई है।