Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 15, 2025, 08:50 PM (IST)
Apple MacBook Pro M5
Apple ने भारत में अपना नया 14-inch MacBook Pro पेश किया है, जो अब M5 चिप के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये और स्टूडेंट के लिए 1,59,999 रुपये रखी गई है। यह लैपटॉप स्पेस ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है और इसे Apple की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि M5 Chip पुराने मॉडल की तुलना में खास तौर पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और सिस्टम स्पीड में काफी बेहतर है। और पढें: 28 जनवरी को लॉन्च हो सकता है Apple M5 Pro और M5 Max MacBook Pro, लीक में हुआ बड़ा खुलासा
Apple का नया M5 Chip पुराने M4 मॉडल से AI कामों में 3.5 गुना तेज है। इसका CPU और GPU पहले से बेहतर है और स्टोरेज की स्पीड भी बढ़ गई है। बैटरी अब लगभग 24 घंटे तक चलती है, जिससे यह लैपटॉप लंबी मल्टीटास्किंग और आसानी से कहीं भी ले जाने के लिए बहुत अच्छा हो गया है। M5 में 16-Core Neural Engine और हर Core में Neural Accelerator है, जिससे बड़े AI मॉडल और ग्राफिक्स का काम बहुत तेज हो जाता है। साथ ही SSD की स्पीड भी लगभग दोगुनी हो गई है, जिससे फाइल ट्रांसफर और ऐप जल्दी खुलते हैं। और पढें: Apple Vision Pro हुआ अपग्रेड, M5 चिप के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी, इतनी है कीमत
14-inch MacBook Pro में Liquid Retina XDR डिस्प्ले, नैनो-टेक्सचर ऑप्शन, 12 मेगापिक्सल का Centre Stage कैमरा और छह-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम है। इसके साथ Spatial Audio और macOS Tahoe के अंतर्गत Privacy-फ्रेंडली AI टूल्स भी मिलते हैं। ये टूल्स टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेशन, लाइव ट्रांसलेशन और वर्कफ्लो ऑटोमेशन जैसे कामों में मदद करते हैं। यूजर अपने अनुभव को नए डिजाइन ऑप्शन और फोल्डर कलर कस्टमाइजेशन के जरिए पर्सनलाइज्ड भी बना सकते हैं। और पढें: iPhone 17 के बाद Apple इस हफ्ते लॉन्च कर सकता है 3 नए प्रोडक्ट्स, M5 iPad Pro भी इस लिस्ट में शामिल
भारत में 14-inch MacBook Pro M5 की कीमत 1,69,999 रुपये और स्टूडेंट के लिए 1,59,999 रुपये है। इसे Apple की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और 22 अक्टूबर से ऑनलाइन और स्टोर दोनों में उपलब्ध होगा। लैपटॉप स्पेस ब्लैक और सिल्वर कलर में मिलता है और जरूरत के हिसाब से अलग कॉन्फिगरेशन और एक्सेसरीज भी खरीदी जा सकती हैं।