Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 07, 2026, 04:21 PM (IST)
Anthropic Reveals Why Older Claude AI Models Acted Manipulatively
AI कंपनी Anthropic ने अपने फेमस AI चैटबॉट Claude के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसे ‘Dreaming’ नाम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर Claude को समय के साथ खुद को बेहतर बनाने में मदद करेगा। आसान भाषा में समझें तो अब Claude पुराने चैट से सीख सकेगा, अपनी गलतियों को पहचान सकेगा और भविष्य में ज्यादा स्मार्ट तरीके से जवाब देगा। Anthropic ने इस फीचर को अपने ‘Code with Claude’ डेवलपर इवेंट के दौरान पेश किया। और पढें: Google I/O 2026: क्या है GooglF का नया AI Agent Gemini Spark और कैसे करेगा काम? इवेंट के दौरान कंपनी ने किया पेश
Claude का यह नया Dreaming फीचर फिलहाल ‘Claude Managed Agents’ प्लेटफॉर्म के लिए लाया गया है। यह प्लेटफॉर्म डेवलपर्स को AI एजेंट बनाने और उन्हें बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। Anthropic के मुताबिक, AI एजेंट जब लगातार काम करते हैं तो वे हर इंटरैक्शन की जानकारी अपनी मेमोरी में सेव करते रहते हैं, लेकिन समय के साथ यह मेमोरी दोहराई गई जानकारी, पुरानी बातों और विरोधाभासी डेटा से भर जाती है। इसी समस्या को हल करने के लिए Dreaming फीचर तैयार किया गया है। अब Claude पुराने सेशन्स को दोबारा पढ़कर जरूरी जानकारी अलग करेगा, पैटर्न पहचान पाएगा और मेमोरी को ज्यादा व्यवस्थित बना देगा। कंपनी का कहना है कि इससे AI पहले से ज्यादा समझदार और यूजफुल बन सकता है। और पढें: OpenAI ने पेश किया ChatGPT 5.5 Instant, मिलेंगे ये सब फीचर्स
Anthropic के अनुसार, Dreaming एक Scheduled और Asynchronous प्रक्रिया है, यानी Claude बैकग्राउंड में पुराने डेटा का एनालिसिस करता है और फिर नई व्यवस्थित मेमोरी तैयार करता है। यह सिस्टम लगभग 100 पुराने सेशन्स तक की जानकारी को पढ़ सकता है, खास बात यह है कि असली मेमोरी स्टोर को बदला नहीं जाता, बल्कि Claude एक अलग आउटपुट मेमोरी तैयार करता है, जिसे डेवलपर्स चाहें तो इस्तेमाल कर सकते हैं या हटा सकते हैं। कंपनी का मानना है कि यह फीचर AI एजेंट्स को बार-बार होने वाली गलतियां पहचानने, टीम की पसंद समझने और लंबे प्रोजेक्ट्स में बेहतर तरीके से काम करने में मदद करेगा। डेवलपर्स इसमें अपने निर्देश भी जोड़ सकते हैं, जैसे केवल कोडिंग से जुड़ी जानकारी पर फोकस करना और बाकी बातचीत को नजरअंदाज करना। और पढें: Anthropic का नया AI मॉडल लॉन्च, जानें क्या है Claude Opus 4.7 और क्यों है खास?
फिलहाल Dreaming फीचर रिसर्च प्रीव्यू के तौर पर उपलब्ध कराया गया है और यह केवल Claude Opus 4.7 और Claude Sonnet 4.6 मॉडल्स को सपोर्ट करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए डेवलपर्स को विशेष अनुमति लेनी होगी। Anthropic ने यह भी बताया कि बड़े डेटा, मेमोरी लिमिट या टाइमआउट जैसी वजहों से Dreaming प्रक्रिया कभी-कभी फेल भी हो सकती है। इसके साथ कंपनी ने ‘Outcomes’ फीचर को भी बेहतर बनाया है, जिससे AI अपने काम का खुद मूल्यांकन कर सकेगा और जरूरत पड़ने पर दोबारा कोशिश करेगा। टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह सिस्टम सफल रहा तो आने वाले समय में AI सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला टूल नहीं रहेगा, बल्कि अनुभवों से सीखने वाला डिजिटल असिस्टेंट बन सकता है।