comscore

एक मिनट से भी कम समय में AI तोड़ सकता है आपका पासवर्ड, बचने के लिए ध्यान रखें ये बातें

AI बहुत आसानी से आपका पासवर्ड क्रैक कर सकता है। कुछ पासवर्ड को तोड़ने में उसे एक मिनट से भी कम समय लगता है। एक स्टडी में उन पासवर्ड के बारे में बताया है, जिन्हें AI आसानी से तोड़ पाएगा।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Apr 08, 2023, 04:10 PM (IST)

Highlights

  • 10 कैरेक्टर वाला केवल-डिजिट पासवर्ड AI आसानी से क्रैक कर सकता है।
  • 18 से अधिक अक्षरों वाले पासवर्ड को तोड़ना AI के लिए मुश्किल है।
  • एक स्टडी में ऐसे कई पासवर्ड के बारे में बताया गया है।

पिछले कुछ महीनों में AI का यूज तेजी से बढ़ता जा रहा है। यह पहले हमेशा बैकग्राउंड में रहता था, लेकिन समय के साथ-साथ इसका चलन बढ़ रहा है और सभी AI को अपने ज्यादातर कामों में यूज कर रहे हैं। Chatgpt और अन्य AI टूल्स के आने से यह और भी उपयोगी हो गया है। news और पढें: OpenAI के मॉडल से हुई गलती, टेस्टिंग में हैक कर लिया इस कंपनी का सिस्टम

सिक्योरिटी एक्सपर्ट AI यूज के बारे में चेतावनी देते रहे हैं और उनका कहना है कि यह साइबर सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। अब एक नई स्टडी से पता चलता है कि AI वास्तव में आसानी से पासवर्ड क्रैक कर सकता है। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स

AI आसानी से क्रैक कर सकता है पासवर्ड

होम सिक्योरिटी हीरोज के एक स्टडी के अनुसार, सभी सामान्य पासवर्डों में से लगभग 51% को AI द्वारा एक मिनट से भी कम समय में क्रैक किया जा सकता है। इसके अलावा, 65% सामान्य पासवर्ड एक घंटे से भी कम समय में क्रैक हो गए, जबकि 81% पासवर्ड को एक महीने से भी कम समय लगा। news और पढें: Meta कर रहा नए AI App की टेस्टिंग, फोटो डालते ही तैयार होगी बच्चों की कहानी, जानें कैसे

फर्म ने 15,680,000 पासवर्डों की लिस्ट के लिए PassGAN नाम का एक AI पासवर्ड क्रैकर का यूज किया और फिर रिजल्ट दिया है।

इन पासवर्ड को तोड़ना है मुश्किल

स्टडी के अनुसार, 18 से अधिक अक्षरों वाले पासवर्ड आम तौर पर AI पासवर्ड क्रैकर्स से सुरक्षित होते हैं, क्योंकि नंबर-ओनली पासवर्ड को क्रैक करने में पासगैन को कम से कम 10 महीने लगते हैं। अध्ययन से यह भी पता चला कि प्रतीकों, संख्याओं, छोटे अक्षरों और बड़े अक्षरों वाले पासवर्ड को तोड़ने में 6 क्विंटिलियन साल लग सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल लोअरकेस अक्षरों वाले दस-अक्षरों के पासवर्ड को हैक होने में एक घंटे का समय लगेगा, जबकि दस-अक्षरों के मिक्स-केस वाले पासवर्ड को चार सप्ताह लगेंगे। यदि कोई अक्षरों, प्रतीकों और संख्याओं का उपयोग करते हुए दस-कैरेक्टर का मजबूत पासवर्ड को समझने में पांच साल लग सकते हैं।

ये पासवर्ड हो जाते हैं आसानी से क्रैक

सिक्योरिटी रिसर्च फर्म के अनुसार, क्रैक करने के लिए सबसे आसान पासवर्ड वे हैं जो केवल अंकों के होते हैं। यहां तक कि केवल 10 कैरेक्टर वाला केवल-डिजिट पासवर्ड भी लगभग आसानी से हैक किया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फर्म ने उन कारकों की एक लिस्ट भी शेयर की है, जो सुनिश्चित करते हैं कि ऐसे पासवर्ड को तोड़ना मुश्किल है।

ऐसे बनाएं पासवर्ड

  • कम से कम 15 कैरेक्टर का पासवर्ड बनाएं।
  • पासवर्ड में कम से कम दो लेटर्स (अपर और लोअर केस), नंबर और चिन्ह होने चाहिए।
  • स्पष्ट पासवर्ड पैटर्न से बचें, भले ही उनके पास सभी जरूरी कैरेक्टर, लंबाई और प्रकार हों।