Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 20, 2025, 12:28 PM (IST)
Vivo ने Vivo Y400 Pro 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह Y-सीरीज में आने वाला नया स्मार्टफोन है, जिसका डिजाइन शानदार है। इस डिवाइस में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोटो खींचने के लिए फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 5500mAh की है। इसके अलावा, 5जी फोन में Android 15 बेस्ड फनटच 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। और पढें: Vivo X300 Max फोन 3D Database पर हुआ स्पॉट, फीचर्स भी हुए लीक
Vivo Y400 Pro 5G फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB+128GB और 8GB+256GB में लाया गया है। इन दोनों मॉडल की कीमत 24,999 रुपये व 26,999 रुपये रखी गई है। इस पर ICICI बैंक की ओर से 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ 1,212 रुपये की EMI ऑफर की जा रही है। इस पर 22 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। और पढें: सिर्फ 753 रुपये महीना देकर घर ले आएं 50MP कैमरे वाला Vivo Y28s 5G फोन, मिल रही धांसू डील
Vivo Y400 Pro एंड्रॉइड 15 से लैस Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4500 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2392 × 1080 रेजलूशन वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका साइज 6.77 इंच है। निजी डेटा की सुरक्षा के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए 5जी स्मार्टफोन में 50MP का मेन और 2MP का अन्य सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.45 है। इसके साथ फोटो, पोट्रेट, नाइट और डुअल व्यू जैसे कैमरा स्पेक्स भी दिए गए हैं।
बेहतर फंक्शनिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 चिप के साथ-साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट 5500mAh की बैटरी मिलती है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।
इस फोन में 5G, डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। डिवाइस को IP65 की रेटिंग मिली है। इसमें Ambient Light और Accelerometer जैसे अहम सेंसर मिलते हैं। इसका वजन 182 ग्राम और डायमेंशन 16.372 × 7.500 × 0.749 cm है।