Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 17, 2024, 09:47 AM (IST)
Vivo X200 Series को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ग्लोबल और भारतीय बाजार में अभी कंपनी की इस फ्लैगशिप सीरीज की एंट्री नहीं हुई है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में भारत में Vivo X200 Series की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 Pro Mini चीन में लॉन्च हुए हैं। हालांकि, भारत में सीरीज के केवल फोन के लॉन्च की उम्मीद की जा रही है। आइये, जानें भारत में कंपनी लॉन्च होगी वीवो के नेक्स्ट फ्लैगशिप सीरीज। और पढें: 200MP कैमरा वाले Vivo फोन की कीमत में आई 13000 रुपये की गिरावट, खरीदने का गोल्डन चांस
Smartprix की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X200 और Vivo X200 Pro को इस साल ही लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट की माने तो फोन्स दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च हो जाएंगे। रिपोर्ट में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। और पढें: Vivo X200 5G पर 5000 रुपये का सीधे Discount, 50MP कैमरा व 5800mAh बैटरी जैसे मिलेंगे फीचर्स
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वीवो भारत में केवल Vivo X200 और Vivo X200 ही लॉन्च करेगा। Vivo X200 Mini की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। यह सीरीज का किफायती स्मार्टफोन है। अगर यह रिपोर्ट सही हुई है तो उम्मीद है कि वीवो जल्द स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट अनाउंस कर सकती है।
फीचर्स की बात करें तो चीन में लॉन्च हुए Vivo X200 और Vivo X200 Pro में 6.78 इंच का माइक्रो कर्व्ड 8T LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। हैंडसेट्स HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है।
इसके अलावा, दोनों स्मार्टफोन्स में Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलता है। इन Vivo X200 में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। वहीं, प्रो वेरिएंट 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा सेटअप के ममाले में दोनों स्मार्टफोन एक दूसरे से थोड़े अलग हैं। Vivo X200 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप लेंस शामिल है। इसमें 5800mAh की बैटरी दी गई है।
प्रो मॉडल 50MP के मेन और 200MP के पेरीस्कोप कैमरे के साथ आता है। सेल्फी के लिए दोनों फोन्स में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस 6000mAh बैटरी से लैस हैं। दोनों फोन्स 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।