comscore

Vivo ला रहा धाकड़ स्मार्टफोन, Xiaomi और Oppo को मिलेगी टक्कर

Vivo V40 SE 5G को बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है। इस फोन को GCF सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इससे डिवाइस की कनेक्टिविटी का पता चला है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 31, 2024, 03:04 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Vivo V40 SE 5G आने वाला है।
  • इस फोन को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।
  • इससे कनेक्टिविटी फीचर का पता चला है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo V40 SE 5G को ग्लोबल बाजार में पेश करने की योजना बनाई जा रही है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी तमाम लीक्स सामने आ चुकी है। अब इस हैंडसेट को GCF सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से फोन की कनेक्टिविटी का पता चला है। हालांकि, इस लिस्टिंग से फोन की लॉन्चिंग या फिर कीमत से जुड़ी किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। news और पढें: प्रीमियम लुक और जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला Vivo V40 5G सस्ते में होगा आपका, यहां मिल रही सुपर सेविंग डील

माय स्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V40 SE 5G को GCF से सर्टिफिकेशन मिल गया है। लिस्टिंग की मानें, तो फोन का मॉडल नंबर V2337 है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन से जुड़ी किसी प्रकार का अपडेट नहीं मिला है। इससे पहले भी स्मार्टफोन को कई बार सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। इससे हैंडसेट के अपकमिंग फीचर्स का पता चला है। news और पढें: Vivo T5 Pro 5G फोन से इस साल उठ सकता है पर्दा! यहां हुआ लिस्ट

ऐसे हो सकते हैं फोन के फीचर

पिछली लिस्टिंग की मानें, तो वीवो वी40 एसई 5जी में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही, हैंडसेट में 6.67 इंच की एमोलेड स्क्रीन, 64MP का कैमरा और 4,800mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 44w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं, यह मोबाइल फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करेगा।

कब होगा लॉन्च

स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अभी तक वीवो वी40 सीरीज या फिर इसके तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अब तक सामने आई लीक्स की मानें, तो वीवो वी40 एसई को इस सेल के अंत में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत भी मिड रेंज में रखी जाने की उम्मीद है। इससे मार्केट में Xiaomi, Oppo, Realme और Tecno जैसे ब्रांड को टक्कर मिलेगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Vivo Y200e की डिटेल

वीवो वी40 एसई के अलावा Vivo Y200e को भी पेश करने की तैयारी चल रही है। इस फोन को हाल ही में Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग के अनुसार, वीवो में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दी जा सकती है। इसके अलावा, हैंडसेट में AMOLED डिस्प्ले और 64MP का कैमरा सेटअप मिलता है। इसकी कीमत भी बजट रेंज में रखी जाने की संभावना है।