Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 30, 2025, 01:14 PM (IST)
iPhone 17
Photo Credit: macrumors
Upcoming Smartphone in September 2025: अगस्त के महीने में कई धमाकेदार स्मार्टफोन देखने को मिले। जहां एक ओर Google Pixel 10 सीरीज को बाजार में उतारा गया, तो दूसरी ओर Vivo T4 Pro और Samsung Galaxy A17 5G जैसे फोन्स से पर्दा उठाया गया। हालांकि, सितंबर में स्मार्टफोन लवर्स की एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है, क्योंकि बहुचर्चित iPhone 17 सीरीज से लेकर Tecno Pova Slim तक को मार्केट में लाया जाने वाला है। तो बिना देर किए सितंबर में लॉन्च होने वाले डिवाइस पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स
Upcoming Smartphone in September 2025 की लिस्ट में आने वाली सबसे पहले iPhone 17 सीरीज है। इस लाइनअप को 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max देखने को मिल सकते हैं। इन सभी स्मार्टफोन में इस A19 चिप दी जा सकती है। साथ ही, 48MP का कैमरा और बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। और पढें: iPhone 17 पर आया फाडू डिस्काउंट, Flipkart पर मिल रहा गोल्डन Offer
सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब खबर है कि इस लाइनअप में सैमसंग गैलेक्सी एस25 एफई को जोड़ा जाने वाला है। इससे 4 सितंबर को होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से पर्दा उठाया जा सकता है। लीक्स की मानें, तो फोन में Exynos प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Tecno Pova Slim फोन 4 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है। इसमें Ella वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ AI Writing जैसे एआई फीचर्स भी दिए जाएंगे।
मोटोरोला 1 सितंबर को मोटो रेजर 60 के Brilliant Collection को लॉन्च करने वाला है। इस स्पेशल एडिशन को PANTONE Ice Melt फिनिश दी गई है। इसमें क्रिस्टल लगे हैं। इसमें मोटो रेजर 60 के स्टैंडर्ड मॉडल वाले ही फीचर्स मिलेंगे।