comscore

Tecno Phantom V Fold की लाइव इमेज लीक, 28 फरवरी को होगा लॉन्च!

Tecno जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इस फोल्डेबल फोन का लाइव इमेज लीक हुआ है, जिसमें फोन की डिजाइन देखी जा सकती है।

Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 02, 2023, 08:31 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Tecno भी जल्द फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।
  • टेक्नो के फोल्डेबल स्मार्टफोन को कंपनी इस महीने की आखिर में लॉन्च कर सकती है।
  • इस फोन का लाइव इमेज सामने आया है, जिसमें फोन की डिजाइन दिखी है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Tecno जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में Phantom Vision V फोल्डेबल फोन का कॉन्सेप्ट डिजाइन शोकेस किया है, जिसमें रोलेबल स्लाइडिंग स्क्रीन मिलता है। चीनी कंपनी टेक्नो से पहले कई और कंपनियों ने रोलेबल स्लाइडिंग डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन पेश कर चुके हैं। टेक्नो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का लाइव इमेज लीक हुआ है, जिसमें फोन की डिजाइन देखी जा सकती है। इस स्मार्टफोन को 28 फरवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। news और पढें: Tecno Pop X फोन 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

लाइव इमेज लीक

MySmartPrice और टिप्सटर पारस गुगलानी ने इस स्मार्टफोन का लाइव इमेज लीक किया है। इसमें फोन की डिजाइन के साथ-साथ बैक कैमरा पैनल भी देखा जा सकता है। लीक हुई तस्वीर में फोन के ऊपर एक प्रोटेक्टिव केस लगा है और इसका कैमरा सेटअप Phantom X2 सीरीज की तरह है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा फोन के कैमरा मॉड्यूल के साथ एक LED फ्लैश भी लगा है। news और पढें: MWC 2026: Tecno ने पेश किया नया स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

Tecno Phantom V Fold के बाहरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें एक पंच-होल डिजाइन दिया गया है, जो काफी हद तक Samsung Galaxy Z Fold की तरह दिखता है। लाइव इमेज में फोन के फोल्डेबल हिंज का डिजाइन भी काफी हद तक सैमसंग के फोल्डेबल फोन की तरह है। फोन की लंबाई ज्यादा लग रही है, जबकि इसकी चौड़ाई सैमसंग के फोन से कम लग रही है। news और पढें: 8000mAh बैटरी वाले Tecno फोन की आज भारत में पहली सेल, मिल रहे तगड़े Offers

28 फरवरी को होगा लॉन्च!

Tecno के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन के किसी भी फीचर की डिटेल फिलहाल सामने नहीं है। 28 फरवरी को फोन लॉन्च होने के बाद ही इसके बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है। इसके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये Phantom X2 सीरीज की तरह हो सकते हैं। इस फोन में USB Type C चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

टेक्नो के अलावा OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में भी डिटेल्स पिछले दिनों सामने आया है। OnePlus के ये फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 सीरीज का रीब्रांड वर्जन हो सकता है।