Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Apr 27, 2023, 07:31 PM (IST)
दिग्गज टेक जाइंट Sony ने Xperia लाइनअप में जुड़ने वाले नए स्मार्टफोन Sony Xperia 1 V की लॉन्चिंग की अनाउंसमेंट कर दी है। लीक्स की मानें, तो यह अपकमिंग डिवाइस क्वालकॉम के पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा, मोबाइल फोन में एचडी डिस्प्ले से लेकर दमदार कैमरा तक मिल सकता है। और पढें: Sony के इस ऐलान से PlayStation यूजर्स को बड़ा झटका, 2028 से नहीं मिलेगी Game की Disc
सोनी द्वारा जारी किए गए वीडियो टीजर से पता चला है कि Sony Xperia 1 V स्मार्टफोन को 11 मई को जापान में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा और इसे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। और पढें: 30000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 धांसू Home Theatre, घर बन जाएगा Cinema Hall
Next-gen Sensor. Next-gen Imaging. Next ONE is coming.
Tune into our YouTube Premiere on 11th May, 2023 13:00 Japan Time / 06:00 CEST.#Sony #Xperia #SonyXperia #ProductAnnouncement #NextGenXperia #XperiaReveal #NextXperia #NextGenSensor #NextGenImaging #NextOneIsComing
— Sony | Xperia (@sonyxperia) April 27, 2023
पिछली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो Xperia 1 V स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका 4K रेजलूशन होगा। इसमें पावर के लिए Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ-साथ 12GB RAM और 256GB या 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, यह मोबाइल फोन लेटेस्ट Android 13 पर काम करेगा।
कैमरे की बात करें, तो Sony Xperia 1 V स्मार्टफोन में कंपनी निर्मित IMX989 वन इंच इमेज सेंसर और एक टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। लेकिन, अभी तक फ्रंट कैमरे की जानकारी नहीं मिली है।
स्मूथ फंक्शनिंग के लिए Sony Xperia 1 V में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसको 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं।
सोनी ने अभी तक Sony Xperia 1 V मोबाइल की प्राइसिंग डिटेल शेयर नहीं की है। मगर, लीक्स में कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 80 हजार से 1 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है।
बता दें कि सोनी ने पिछले महीने HX99 RNV Retina Projection Camera kit को लॉन्च किया था। इसे खासतौर पर कमजोर नजर वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है। यह 60 डिग्री तक का होरिजोनटल फील्ड का व्यू प्रदान करता है।
इसमें RGB semiconductor laser का उपयोग किया गया है। वहीं, इसकी बैटरी फुल चार्ज में 4 घंटे तक लगातार काम करती है। इसे माइक्रो यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।