Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 15, 2024, 12:02 PM (IST)
Smartphones Launch Next Week: इस साल का आखिरी महीना चल रहा है। साल के आखिरी महीने में भी कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए-नए स्मार्टफोन भारत लेकर आ रही हैं। अगला हफ्ता भी कई स्मार्टफोन लॉन्च के नाम रहने वाला है। नेक्स्ट वीक Realme व POCO ब्रांड्स के कई बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत दस्तक देने जा रहे हैं। यहां देखें लॉन्च डेट के साथ सभी स्मार्टफोन की लिस्ट। और पढें: Lava Blaze Duo 3 दो स्क्रीन के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 17,000 रुपये से कम
POCO C75 5G स्मार्टफोन भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 8000 रुपये से कम में शुरू होगी। इसे ग्राहक Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। लॉन्च से पहले फोन के कई फीचर्स ऑफिशियल हो चुके हैं। इस फोन में Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 8GB RAM व 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 6.88 इंच HD का होगा, जिसमें 600 nits तक की ब्राइटनेस मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। और पढें: Lava Blaze Duo 3 फोन 2 डिस्प्ले के साथ भारत में होगा लॉन्च, डेट हुई कंफर्म
POCO M7 Pro 5G स्मार्टफोन भी भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा। इस फोन की सेल भी Flipkart पर उपलब्ध होगी। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.67 इंच कAMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 2100 Nits तक की ब्राइटनेस मिलेगी। यह फोन Mediatek Dimensity 7020 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। और पढें: 2 डिस्प्ले के साथ जल्द भारत में एंट्री मारेगा Lava Blaze Duo 3! Amazon पर सभी फीचर्स हुए लिस्ट
Realme 14X 5G फोन भारत में 18 दिसंबर को लॉन्च होगा। इसकी सेल भी Flipkart पर उपलब्ध होगी। फोन में तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, क्रीम व रेड कलर ऑप्शन शमिल होगा। पानी से बचाव के लिए फोन में IP69 रेटिंग मिलेगी। फोन की कीमत 15 हजार रुपये से कम की होगी। इसकी बैटरी 6000mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
LAVA Blaze Duo फोन की कीमत 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे रिवील कर दी जाएगी। यह फोन 2 डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। फोन के बैक पर 1.58 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 7020 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का कैमरा मिलेगा।