Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 26, 2026, 01:24 PM (IST)
Samsung Galaxy S26 Ultra vs Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra को कंपनी ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज के तहत लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए Samsung Galaxy S25 Ultra का अपग्रेड वर्जन है और इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। इस बार Samsung ने सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि AI फीचर्स, प्राइवेसी डिस्प्ले, नए Snapdragon प्रोसेसर, बेहतर कूलिंग सिस्टम और 60W फास्ट चार्जिंग जैसे अपग्रेड दिए हैं, हालांकि इसकी कीमत पिछले मॉडल से ₹10,000 ज्यादा है। अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन दोनों फोनों के बीच का अंतर समझना जरूरी है, ताकि आप सही और समझदारी भरा फैसला ले सकें। आइए जानते हैं… और पढें: Vivo X300 Ultra और X300 FE की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, इस तारीख को भारत में आएंगे ये फोन
S26 Ultra में नया Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो पहले से ज्यादा तेज CPU, GPU और AI परफॉर्मेंस देता है, वहीं S25 Ultra में Exynos 2500 चिपसेट मिलता है। दोनों फोन में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक का ऑप्शन है लेकिन नया Snapdragon प्रोसेसर बेहतर हीट कंट्रोल और स्मूद मल्टीटास्किंग देता है। गेमिंग और हैवी ऐप्स में S26 Ultra ज्यादा स्टेबल परफॉर्म करेगा। और पढें: Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 FE और Galaxy S25 Ultra हुए सस्ते, अब इतने कम में खरीदें
दोनों फोन में 6.9-inch AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, लेकिन S26 Ultra में नया Privacy Display फीचर दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। यह फीचर स्क्रीन को साइड एंगल से देखने पर धुंधला कर देता है, मतलब अगर आप मेट्रो, ऑफिस या किसी पब्लिक जगह पर चैट या जरूरी डॉक्यूमेंट देख रहे हैं, तो पास बैठा व्यक्ति आपकी स्क्रीन साफ नहीं देख पाएगा। S25 Ultra में यह इन-बिल्ट प्राइवेसी टेक्नोलॉजी नहीं है। और पढें: Samsung One UI 8.5 Update जल्द होने वाला है रोलआउट, Galaxy S25 Series में मिलेंगे जबरदस्त AI फीचर्स
S26 Ultra में नया Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। इससे फोन गेम खेलते समय, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय या ज्यादा ऐप चलाने पर जल्दी गर्म नहीं होगा। S25 Ultra में सामान्य कूलिंग सिस्टम था, जो ठीक था लेकिन नए मॉडल जितना एडवांस नहीं।
S26 Ultra में Third Generation का Galaxy AI दिया गया है, जिसे Agentic AI कहा जा रहा है। यह पहले से ज्यादा समझदार और प्रैक्टिव है। मतलब फोन खुद आपकी जरूरत समझकर सजेशन देगा और कई काम ऑटोमैटिक कर सकेगा। S25 Ultra में भी AI फीचर्स थे, लेकिन वे इतने एडवांस और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर नहीं थे।
दोनों फोन में 5000mAh बैटरी है, लेकिन चार्जिंग स्पीड में बड़ा अंतर है…
S26 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,39,999 है, जो S25 Ultra (₹1,29,999) से ₹10,000 ज्यादा है। कीमत बढ़ने का कारण नया Privacy Display, बेहतर प्रोसेसर, एडवांस AI और फास्ट चार्जिंग है। अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, ज्यादा प्राइवेसी, बेहतर परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग चाहते हैं, तो Galaxy S26 Ultra परफेक्ट ऑप्शन है, लेकिन अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आपको काफी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है, तो S25 Ultra भी अभी एक प्रीमियम फोन है।