Published By: Mona Dixit | Published: Feb 18, 2023, 04:58 PM (IST)
Samsung अगले महीने कई मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इनमें से एक Samsung Galaxy M14 पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इसे कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। Samsung Galaxy M Series के इस स्मार्टफोन में Exynos 1330 चिपसेट मिलने की उम्मीद की जा रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट में Galaxy M14 को TKDN और NBTC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। और पढें: 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M17 मात्र 492 रुपये महीने पर होगा आपका, यहां मिल रहा सुनहरा Offer
इससे लग रहा है कि हैंडसेट जल्द लॉन्च होने वाला है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की लॉन्चिंग डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लीक रिपोर्ट्स में इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Samsung Galaxy S26 खरीदने से पहले 5 ‘धुरंधर’ स्मार्टफोन जरूर देखें, वरना बाद में होगा पछतावा
Samsung Galaxy M14 को थाईलैंड का NBTC और इंडोनेशिया का TKDN सर्टिफिकेशन मिल चुका है। Galaxy M Series के इस फोन को SM-M146B मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। ये सर्टिफिकेशन सेफ्टी और क्वालिटी स्टेंडर्ड के बारे में बताता है। साथ ही इससे फोन के जल्द होने की उम्मीद भी की जा रही है।
पिछले महीने, अपकमिंग Samsung Galaxy M14 के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन dark blue, blue और silver ऑप्शन में आता है। फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच और आगे की तरफ मोटो बैजल देखने को मिलेगा। बैक साइड में स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश से लैस हो सकता है।
स्मार्टफोन की Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Samsung के इस अपकमिंग फोन में Exynos 1330 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 4GB RAM दी गई है। डिवाइस Android 13 OS पर बेस्ड One UI 5.0 पर रन करेगा। इसके अलावा, FCC लिस्टिंग से पता चला है कि Galaxy M14 में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
उम्मीद की जा रही है कि यह Galaxy A14 का बेहतर या रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है। इसमें 6.6 इंच का PLS LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 50MP का मेन, 2MP का मेक्रो और 2MP का डेप्थ कैमरा मिलता है।
बता दें कि भारतीय बाजार में पहले ही Galaxy M Series के कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। कंपनी जल्द इस अपकमिंग फोन की जानकारी शेयर कर सकती है।