comscore

Samsung Galaxy F14 5G भारत में 24 मार्च को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और संभावित कीमत

Flipkart पर Samsung Galaxy F14 5G को लेकर एक पेज लैंड किया है। इसमें फोन लॉन्च डेट और फीचर्स व स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं। आइए इस 5G हैंडसेट के बारे में जानते हैं।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Mar 17, 2023, 10:37 AM (IST)

Highlights

  • Samsung Galaxy F14 5G फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड हुआ।
  • इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
  • इसमें बैक पैनल पर 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा।

Samsung भारत में 24 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Samsung Galaxy F14 5G होगा। इसकी जानकारी कंपनी की तरफ से दी गई है। F सीरीज का यह फोन मिड रेंज प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होगा और इसकी कीमत 10-20 हजार रुपये से बीच हो सकती है। इस स्मार्टफोन में कई आकर्षक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि अब तक इसको लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। news और पढें: Samsung Galaxy M15 5G और Galaxy F15 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, BIS पर हुए लिस्ट

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Samsung Galaxy F14 5G को लेकर एक पेज लैंड किया है। फ्लिपकार्ट पर मौजूद माइक्रोसाइट पर सैमसंग के इस फोन का डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन का संकेत दिए गए हैं। आइए इस 5G हैंडसेट के बारे में जानते हैं। news और पढें: Samsung Galaxy S24 Series में आने वाले हैं बड़े अपडेट्स, मिलेंगे कमाल के AI Features

Samsung Galaxy F14 5G के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का LCD स्क्रीन मिलेगा, जो FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट्स भी दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन Android 13 बेस्ड One UI Core 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। news और पढें: 5000mAh की बैटरी और 50MP कैमरे वाला Samsung का ये 5G फोन सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy F14 5G का चिपसेट और बैटरी

सैमसंग के यिस स्मार्टफोन में इनहाउस प्रोसेसर Exynos 1330 octa-core दिया जाएगा। इसके साथ 2 x ARM Cortex-A78 cores और 6 x ARM Cortex-A55 cores का इस्तेमाल होगा। इसमें 6Gb Ram भी मिल सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस जानकारी को कंफर्म नहीं किया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Samsung Galaxy F14 5G का कैमरा सेटअप

सैमसंग के इस फोन में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा। इसके अलावा 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि सभी फीचर्स पर कंपनी की तरफ से मुहर लगनी बाकी है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W के फास्ट चार्जर के साथ आती है।