comscore

Samsung भारत में जल्द लॉन्च करेगा 3 नए बजट स्मार्टफोन, जानें डिटेल

Samsung Galaxy A06, Galaxy F06 और Galaxy M06 5G स्मार्टफोन्स जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इन स्मार्टफोन्स को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में कई जानकारी सामने आई हैं।

Edited by Mona Dixit |Published: Jan 21, 2025, 10:43 AM (IST)

Samsung जल्द भारतीय बाजार में कई धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी Galaxy A, Galaxy F और Galaxy M Series के किफायती स्मार्टफोन मार्केट में उतारने वाली है। एक या दो नहीं बल्कि कंपनी के तीन स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इससे स्मार्टफोन्स के नाम और मॉडल नंबर समेत कई जानकारी का खुलासा हो गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं।

Samsung Upcoming Budget Smartphone

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सैमसंग के तीन स्मार्टफोन के मॉडल नंबर देखे गए हैं। इसमें SM-A066B, SM-A066M/DS, SM-A066M, SM-A066E/DS और SM-A066B/DS शामिल है। मॉडल नंबर में दिया गया B अक्षर भारत समेत फोन्स के ग्लोबल वेरिएंट को दर्शाता है।

लिस्टिंग से यह कन्फर्म हो गया है कि ये स्मार्टफोन्स मार्केट में Galaxy A06 5G, Galaxy F06 5G और Galaxy M06 5G नाम से आएंगे। Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन्स GSM, WCDMA, LTE, NR, Bluetooth और WLAN सपोर्ट के साथ आएंगे। लिस्टिंग में स्मार्टफोन्स के अन्य स्पेसिफिकेशन से संबंधित कोई डिटेल सामने नहीं आई है।

फोन्स के फीचर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy F06 5G और Galaxy M06 5G को हाल ही में भारत की सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर भी स्पॉट किया गया था। इसके अलावा, फोन्स Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट हुए हैं। इस लिस्टिंग की मानें को फोनेस में डुअल बैंड वाई-फाई मिलेगा। इससे लग रहा है कि स्मार्टफोन्स जल्द ही भारत में एंट्री लेने वाले हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बता दें कि कि सैमसंग Galaxy A06 का 4G वेरिएंट सितंबर, 2024 में लॉन्च कर चुका है। इसमें 6.7 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ आता है। हैंडसेट में 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का मेक्रो लेंस लगा है। उम्मीद है कि सैमसंग जल्द इन फोन्स की लॉन्चिंग डिटेल रिवील करेगा। साथ ही, स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी देगा।