comscore

Redmi के नए फोन के फीचर लीक, 7000mAh बैटरी और दो कैमरे के साथ मारेगा एंट्री!

Redmi 15 5G कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन है, जिसके डिस्प्ले से जुड़ी डिटेल सामने आई है। इसके साथ डिवाइस के कैमरे और और बैटरी से जुड़ी संभावित जानकारी भी मिली है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 24, 2025, 11:01 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Redmi 15 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने की प्लानिंग चल रही है। इस अपकमिंग लाइनअप में Redmi 15 5G, Redmi 15C 5G, Redmi 15 (4G) और Redmi 15C (4G) को जोड़ा जा सकता है। हालांकि, अब सीरीज के बेस मॉडल Redmi 15 5G की बैटरी और कैमरा डिटेल लीक हो गई है। इसके साथ स्मार्टफोन की बैटरी भी रिवील हो गई है, लेकिन अभी तक कीमत व लॉन्चिंग से जुड़ा कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं मिला है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

कैसे होंगे Redmi 15 5G के स्पेसिफिकेशन

गिज्मोचाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Redmi 15 5G में 6.9 इंच का FHD+ LCD पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए मोबाइल फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम, वर्चुअल रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। news और पढें: Top Smartphone Under 20000: जबरदस्त फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार से कम, देखें लिस्ट

बढ़िया फोटोग्राफी के लिए रेडमी के मोबाइल फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, यह डिवाइस Android 15 बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करेगा। news और पढें: Redmi 15 5G पर मिल रही बंपर Croma डील, सिर्फ 753 रुपये महीना देकर अभी बना लें अपना

बैटरी

रेडमी 15 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाने की संभावना है। इस फोन की बैटरी को 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जा सकते हैं।

अन्य डिटेल

इस डिवाइस में वर्चुअल रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। इसके साथ फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब होगा लॉन्च और कितनी हो सकती है कीमत

स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अभी तक रेडमी 15 की लॉन्च डेट अभी तक अनाउंस नहीं की है, लेकिन Amazon India पर एक टीजर जारी हुआ है, जिससे इस अपकमिंग फोन के लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। वहीं, हाल ही में सामने आई लीक्स की मानें, तो इसे अगस्त के मध्य तक पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत भी मिड रेंज में होने की संभावना है।