comscore

7000mAh जंबो बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi 15 5G, जानिए कीमत

Redmi 15 5G को भारत में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन को खासतौर पर OPPO, Realme और Motorola जैसे स्मार्टफोन ब्रांड के फोन्स को टक्कर देने के लिए लाया गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Aug 19, 2025, 12:36 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Redmi ने लंबे अरसे बाद भारत में अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15 5G लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को Redmi 14 के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है। इस फोन का डिजाइन का शानदार है। इसमें Android 15 पर काम करने वाला HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 50MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 7000mAh की है, जो सिंगल चार्ज में कई दिन काम करती है। news और पढें: Valentines Day: पार्टनर को गिफ्ट करना है नया स्मार्टफोन? 10,998 रुपये में बनेगी बात

Redmi 15 5G Specifications

Redmi 15 में 6.9 इंच का FHD+ डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह 288Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ आता है। इसको IP64 की रेटिंग मिली है। इसमें Android 15 पर काम करने वाला HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलता है। इसका वजन 217 ग्राम है। news और पढें: Top Smartphone Under 20000: जबरदस्त फीचर्स वाले बेस्ट स्मार्टफोन, कीमत 20 हजार से कम, देखें लिस्ट

बेहतर फोटो कैप्चर करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए रेडमी के नए स्मार्टफोन में 50MP का डुअल AI कैमरा दिया गया है। इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी क्लिक करने के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। इसमें पोट्रेट, नाइट और पैनोरामा जैसे कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं। news और पढें: Redmi 15 5G पर मिल रही बंपर Croma डील, सिर्फ 753 रुपये महीना देकर अभी बना लें अपना

प्रोसेसर

इस 5जी स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस डिवाइस में 8GB रैम और 256GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। साथ ही, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इतना ही नहीं फोन में शानदार साउंड प्रोड्यूस करने वाला स्पीकर भी मिलते हैं।

कनेक्टिविटी

सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए रेडमी 15 5जी में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। वहीं, सुरक्षा के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी है कीमत

रेडमी 15 Midnight Black, Frosted White और Sandy Purple कलर में आया है। इस फोन के 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है। इसका 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी सेल Amazon India पर 28 अगस्त से शुरू होगी।