Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 26, 2024, 12:57 PM (IST)
Redmi 14C 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार है। रेडमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में एक नए 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज किया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके अपने अपकमिंग डिवाइस की भारत में लॉन्चिंग की जानकारी दी है। साथ ही, 2025G को टैग किया है। इससे कंपनी ने अगले साल नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का इशारा किया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: REDMI 15A 5G भारत में हो गया लॉन्च, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सब कुछ
Redmi India एक्स अकाउंट से पोस्ट करके कंपनी ने अगले साल रेडमी के एक ने स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज किया है। हालांकि, पोस्ट में कंपनी ने स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 दमदार Power Banks, Android से लेकर iPhone तक सब होंगा मिनटों में चार्ज
लोकप्रिय टिप्स्टर Paras Guglani का मानना है कि यह स्मार्टफोन Redmi 14C 5G होगा। इसे ग्लोबल और इंडियन दोनों मार्केट में लाया जाएगा। टिप्स्टर ने यह भी बताया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Redmi 14R 5G का रीब्रांडेड मॉडल होगा। इसे Geekbench पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 2 के साथ लाया जाएगा।
Kick off the New Year with a bang! #2025G is coming your way.
Stay tuned! pic.twitter.com/ieL3J7qzgk
— Redmi India (@RedmiIndia) December 23, 2024
फीचर्स की बात करें तो Redmi 14R 5G में 6.88 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1640 × 720, 600 nits और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन में 8GB तक RAM के साथ 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन में 5160mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। स्मार्टफोन के ग्लोबल और भारतीय वेरिएंट में भी यही स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।
इसके अलावा, कंपनी अपने होम मार्केट में Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को Dimensity 8400 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 6,550mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। हैंडसेट में प्लासटिक फ्रैम मिलेगा। आगे आने वाले समय में कंपनी दोनों स्मार्टफोन के बारे में अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है।