Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 12, 2025, 03:41 PM (IST)
Realme GT 6T को पिछले साल यानी 2024 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन के सक्सेसर Realme GT 7T स्मार्टफोन को लाने की योजना बना रही है। इस अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। इनसे फोन के अहम फीचर्स की जानकारी मिली है। अब नई रिपोर्ट सामने आई है। इससे फोन के मुख्य कनेक्टिविटी फंक्शन्स में से एक का पता चला है। और पढें: 7000mAh बैटरी वाले फाडू Realme GT 7T फोन पर 4000 का बंपर Discount, न चूकें बंपर Deal
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Realme GT 7T को भारत समेत कई देशों में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस में 8GB रैम मिल सकती है। इसमें NFC के साथ INT का सपोर्ट मिलेगा। यह सुविधा एप्पल के इंटरकॉम फीचर की तरह काम करती है। इससे यूजर्स हॉमपॉड या फिर हॉमपॉड मिनी से अपने एप्पल डिवाइस पर मैसेज रिसीव कर सकते हैं। और पढें: Year End 2025: Vivo V60e से लेकर Nothing Phone (3a) Pro तक, 30000 से कम में भारत में इस साल लॉन्च हुए ये फोन
बता दें कि रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को हाल ही में TKDN सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इस हैंडसेट का मॉडल नंबर RMX5085 है। हालांकि, लिस्टिंग से किसी फीचर की जानकारी नहीं मिली।
हालियां रिपोर्ट्स की मानें, तो रियलमी जीटी 7टी को मार्च में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस डिवाइस की कीमत 30 से 35 हजार के बीच शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसी कंपनियों के मोबाइल फोन्स से होगा। फिलहाल, कंपनी की ओर से अभी तक हैंडसेट की लॉन्चिंग या फिर कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने यानी जनवरी में रियलमी 14 प्रो को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। फीचर्स पर आएं, तो मोबाइल फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फास्ट वर्किंग के लिए हैंडसेट में Dimensity 7300 चिपसेट और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस हैंडसेट में 6000mAh की बैटरी मिलती है। इसको फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।