comscore

POCO X6 Neo भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

POCO X6 Neo भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन को धमाल फीचर्स के साथ लाया गया है। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Edited by Mona Dixit |Published: Mar 13, 2024, 12:03 PM (IST)

Highlights

  • POCO X6 Neo में 12GB तक RAM दी गई है।
  • फोन मे 5000mAh की दमदार बैटरी मिल रही है।
  • स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 14 पर रन करता है।

POCO X6 Neo आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इसकी फोन की बिक्री लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। पोको के इस स्मार्टफोन में 108MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्टफोन दमदार प्रोसेसर और धमाकेदार बैटरी के साथ आया है। इसकी कीमत, सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: Mobile Phones Under 15000: 15 हजार से कम में आने वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

POCO X6 Neo Price in India

Poco X6 Neo को दो वेरिएंट में लाया गया है। इसके बेस में वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसे 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, 12GB RAM और 256GB वाले टॉप वेरिएंट को भारत में 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की अर्ली एक्सेस सेल आज शाम 7 बजे से Flipkart पर शुरू हो जाएगी। news और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

पोको के इस नए स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन Astral Black, Horizon Blue और Martian Orange में लाया गया है। स्मार्टफोन पर HDFC और ICICI बैंक के कार्ड पर 3500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

फोन के सभी फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल रेजलूशन 2400 x 1080, पीक ब्राइटनेस 1000 nits और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93 प्रतिशत है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है।

इसके अलावा, इस फोन में फोटोग्राफी के लिए बैक साइड में 108MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ लेंस लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।

फोन में 12GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एस डी कार्ड स्लॉट भी मिलता है। इसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पोको के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन को Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ लाया गया है। फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर रन करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक, वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है।