Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 31, 2026, 01:20 PM (IST)
OPPO ने पिछले साल OPPO Reno 15 Series को ग्लोबली लॉन्च किया था। अब इस लाइनअप के सक्सेसर यानी OPPO Reno 16 Series की चर्चा होना शुरू हो गई है। इससे जुड़ी एक नई लीक सामने आई है, जिससे अपकमिंग लाइनअप के फीचर्स की जानकारी मिली है। साथ ही, लॉन्चिंग से जुड़ा अपडेट भी मिला है, लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक सीरीज की लॉन्चिंग और स्पेक्स की कोई जानकारी नहीं दी गई है। और पढें: Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा ग्लोबल लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, मिल सकते हैं ये फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मश्हूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (Digital Chat Station) ने ओप्पो की अपकमिंग सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा हिंट दिया है। टिप्स्टर का कहना है कि R-सीरीज की टेस्टिंग शुरू हो गई है। यह Reno सीरीज हो सकती है। इसमें Reno 16, Reno 16 Pro Mini, Reno 16 Pro और Reno 16 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। और पढें: Oppo K14 Turbo और K14 Turbo Pro के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, इस Certification Database पर आए नजर
इस सीरीज को सितंबर से अक्टूबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस लाइनअप में फ्लैट डिस्प्ले वाले डिवाइस देखने को मिल सकते हैं, जो अलग-अलग साइज में अवेलेबल होगा। और पढें: Oppo K14 5G हुआ 1000 रुपये सस्ता, 7000mAh बैटरी सिंगल चार्ज पर चलेगी लंबा
बेहतर परफॉर्मेंस के लिहाज से अपकमिंग सीरीज में आने वाले फोन्स में MediaTek Dimensity 8500 सीरीज की चिपसेट दी जा सती है। फोटो और वीडियो के लिए 200MP का मेन और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट्स में AMOLED स्क्रीन दी जाने की संभावना है, जिनके बेजल पतले होंगे। इनकी थिकनेस भी कम होगी।
आखिर में बताते चलें कि ओप्पो ने इस महीने की शुरुआत में ओप्पो रेनो 15 को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। इस फोन में 6.59 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 512 जीबी तक स्टोरेज मिलती है।
इस स्मर्टफोन में 50MP का मेन, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
इस डिवाइस की बैटरी 6500mAh की है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसकी डायमेंशन 158×74.83×7.77mm है।