Written By Manisha
Oppo Reno 15 सीरीज की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। फिलहाल, कंपनी ने सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। हालांकि, लॉन्च से पहले सीरीज से जुड़ी डिटेल्स लीक हो गई है। टिप्सटर ने फोन की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स लीक की है। लीक की मानें, तो कंपनी इस सीरीज के तहत 3 फोन Oppo Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini पेश कर सकती है। यहां जानें डिटेल्स। और पढें: 45000 से कम में आने वाले बेस्ट Smartphones, Camera से लेकर Gaming तक हर मामले में हैं दमदार
टिप्सटर Paras Guglani ने X हैंडल के जरिए Oppo Reno 15 सीरीज से जुड़ी डिटेल्स लीक की है। टिप्सटर के मुताबिक, यह सीरीज भारत और ग्लोबल मार्केट में 8 जनवरी को लॉन्च की जाने वाली है। यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होने वाला है। और पढें: OPPO Find X9s Review: कैमरा, गेमिंग और दामदार बैटरी का फ्लैगशिप पैकेज
इस फोन की कीमत 50,000 रुपये से कम की होती है। वहीं, Reno 15 Pro Mini को 40,000 रुपये में पेश किया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें, तो Oppo Reno 15 को 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, प्रो मॉडल में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। प्रो मिनी में 6.32 इंच का डिस्प्ले मौजूद हो सकता है। इन तीनों ही फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध हो सकती है। ये तीनों ही फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले हैं, जो कि FHD+ रेजलूशन होगा। वहीं, प्रो मॉडल में 3600 Nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, रेनो 15 में 1200 Nits की ब्राइटनेस मिल सकता है।
कंपनी प्रो मॉडल में Cocoa Brown और Sunset Gold कलर ऑप्शन पेश कर सकती है। वहीं, प्रो मिनी में Cocoa Brown और Glacier White कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं। स्टैंडर्ड ओप्पो रेनो 15 में Glacier White, Twilight Blue और Aurora Blue कलर ऑप्शन मिल सकता है। Reno 15 Pro Mini फोन 187 ग्राम भारी होगा। वहीं, प्रो मॉडल में 205 ग्राम का होगा। Reno 15 का वजन 197 ग्राम होगा।