comscore

Oppo Find N5 होगा दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कन्फर्म

Oppo Find N5 स्मार्टफोन की नई डिटेल सामने आ गई है। लीक रिपोर्ट में अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के खास स्पेसिकेशन का खुलासा हो गया है। साथ ही, कंपनी ने भी कुछ डिटेल रिवील कर दी है।

Edited by Mona Dixit |Published: Jan 16, 2025, 12:15 PM (IST)

Oppo जल्द अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही लीक रिपोर्ट में स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। हाल ही में Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Pete Lau ने बताया था कि अपकमिंग Oppo Find N5 स्मार्टफोन दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। कई लीक रिपोर्ट में फोन में मिलने वाले खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो गया है। हैंडसेट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Oppo Find N5

बता दें कि अभी तक कंपनी ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन के बारे में कोई खास जानकारी रिवील नहीं की है। हालांकि, Pete Lau ने अपने लेटेस्ट एक्स पोस्ट से यह बताया कि Oppo Find N5 फोन सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी टीज किया कि फोन जल्द लॉन्च होने वाला है।

टीजर से पता चलता है कि डिवाइस एक स्टैंडर्ड पेंसिल से भी पतली होगा। बता दें कि पेंसिल आमतौर पर 7-8 mm मोटी होता है। अगर यह सच हुआ, तो फोन में Find N3 की तुलना में एक बड़ा और बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। यह फोल्ड होने पर 11.7 मिमी हो जाता है।

फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Oppo Find N5 से स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए नए स्टैंडर्ड आने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो डिवाइस अपने स्लीक प्रोफाइल को बनाए रखते हुए एक नया इंडस्ट्रीयल डिजाइन लेकर आएगा। फोन में IPX8 स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Find N5 में हैसलब्लैड ब्रांड का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें बेहतर जूम के लिए पेरिस्कोप लेंस भी दिया जा सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होने की उम्मीद है। बैटरी के मामले में स्मार्टफोन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ओप्पो अपने अपकमिंग फोन में 6000mAh का बड़ा बैटरी पैक दे सकता है।