Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 26, 2025, 05:43 PM (IST)
OnePlus जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन सीरीज, Turbo को चीन में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो हाई परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में इस नए फोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार चीन में लॉन्च होने वाला यह फोन भारत में OnePlus Nord CE 6 के नाम से आ सकता है। और पढें: 7000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Fusion, कीमत बस इतनी
Android Headlines की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस नए फोन का कोडनेम ‘Prado’ रखा गया है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो स्क्वायर मॉड्यूल में फिट होगा और OnePlus 15 जैसा दिखेगा। फोन के बैक की सतह ग्लॉसी फिनिश वाली है और फ्रेम फ्लैट डिजाइन का है। और पढें: Nothing Phone 4a Series के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, मिलेगा Snapdragon Chipset
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो OnePlus Turbo में 9000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होने की संभावना है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो इसे बजट-फ्रेंडली लेकिन हाई परफॉर्मेंस वाला बनाएगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसकी रिफ्रेश रेट 144Hz है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फोन Oxygen OS 16 के साथ एंड्रॉइड 16 पर काम करेगा। और पढें: लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Infinix Note 60 Pro और Note 60, मिलेंगे भर-भर के फीचर्स
भारत में इस फोन को OnePlus Nord CE 6 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन दो कलर्स में उपलब्ध होगा, Blue और Black, जिसमें Blue Nord सीरीज की ट्रेडिशनल हैलो कलर है। अनुमान है कि भारत में यह फोन बजट सेगमेंट में पेश किया जाएगा और इसकी कीमत Nord CE सीरीज के हिसाब से लगभग 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है हालांकि महंगाई और पिछले मॉडल्स की कीमतों को ध्यान में रखते हुए कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। चीन में जनवरी 2026 में लॉन्च होने के बाद भारत में यह मार्च 2026 में उपलब्ध हो सकता है।