comscore

OnePlus Nord N30 5G 2023 का फुल डिजाइन आया सामने, इसमें होगा Qualcomm चिपसेट

OnePlus Nord N30 5G 2023 में बैक पैनल पर डुअल कटआउट का इस्तेमाल किया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें प्रआइमरी कैमरा 108MP का हो सकता है।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Apr 24, 2023, 12:43 PM (IST)

Highlights

  • OnePlus के इस हैंडसेट में बैक पैनल पर डुअल सर्कुलर कैमरा मिलेगा।
  • इसमें बैक पैनल पर 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • इस हैंडसेट में Qualcomm का Snapdragon 695 चिपसेट दिया है।

OnePlus एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है, जो Nord सीरीज का हिस्सा होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम
OnePlus Nord N30 5G 2023 Edition होगा। इसके ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले इसका रेंडर्स सामने आ गया है। हालांकि अभी तक कंपनी ने ऑफिशियली इसे कंफर्म नहीं किया है। news और पढें: OnePlus Nord N30 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord N30 5G 2023 Edition के इस तथाकथित डिजाइन में हैंडसेट को बैक और फ्रंट साइड से दिखाने की कोशिश की है। शुरुआत फ्रंट साइड से करते हैं तो टॉप में सेंटर पर पंच होल कटआउट का इस्तेमाल किया है। इस कटआउट में सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो 16MP का हो सकता है।

इसमें हो सकता है 108MP का कैमरा

सामने आई तस्वीर में यह फोन लाइम कलर में नजर आता है। इसमें बैक पैनल पर डुअल कटआउट का इस्तेमाल किया है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें प्रआइमरी कैमरा 108MP का हो सकता है। अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हो सकते हैं, जिसमें से एक डेप्थ और दूसरा मैक्रो सेंसर होगा।

OnePlus Nord N30 5G 2023 के संभावित स्पेसिफिकेशन

वनप्लस के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टेड पर नजर आए थे। यह एक मिड रेंज का स्मार्टफोन हो सकता है और इसमें आकर्षक फीचर्स मिल सकते हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया है कि इस हैंडसेट में Nord CE 3 Lite का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। वनप्लस के इस अपकमिंग हैंडसेट में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हैंडसेट में Full HD+ रेजोल्यूशन का ऑप्शन मिल सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस ब्रांड के हैंडसेट के साथ टक्कर

यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन का मुकाबला रेडमी, रियलमी और Samsung ब्रांड के हैंडसेट के साथ मुकाबला होगा। वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा।