comscore

Motorola Razr 2023 में मिलेगा बड़ा डिस्प्ले! लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन

Motorola Razr 2023 स्मार्टफोन को अलग डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव फोन की स्क्रीन साइज में देखने को मिलेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 22, 2023, 11:41 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Motorola Razr 2023 फोन में कंपनी के पिछले फोल्डेबल डिवाइस से बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।
  • डिवाइस में सेल्फी कैमरे के लिए कटआउट नहीं मिलेगा।
  • स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Motorola Razr 2022 को पिछले साल अक्टूबर में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। मोटोरोला ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को कई धमाल फीचर्स के साथ पेश किया था। इसमें बड़ा आउटर डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। अब कुछ महीनों बाद नए Motorola Razr 2023 के लॉन्च की खबरें आने लगी हैं। कई नई लीक में अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा भी हो गया है। news और पढें: Motorola Razr 70 की इमेज लॉन्च से पहले लीक, देखने को मिली पहली झलक

खबरों के अनुसार, Motorola Razr 2023 में बड़ा कवर डिस्प्ले मिलेगा। प्रीवियस जेनरेशन की अपेक्षा कंपनी इसके आउटर डिस्प्ले पर 2.7 इंच का बंप देगी। लुक की बात करें तो Razr 2023 में पिछले मॉडल की अपेक्षा बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलेगा। आइये, डिजाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: 9 अप्रैल को लॉन्च होगा Ai+ Nova Flip 5G, मिलेंगे ये भर-भर के फीचर्स

Motorola Razr 2023 Design

ऑफिशियल लॉन्च से पहले Motorola Razr 2023 के डिजाइन रेंडर लीक हो गए हैं। इसमें बड़ा कवर डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। Tipster Evan Blass ने अपकमिंग फोल्डेबल फोन के डिजाइन रेंडर लीक कर दिए हैं। news और पढें: Motorola Razr 70 की अहम डिटेल लीक, जल्द देगा शानदार कलर ऑप्शन के साथ दस्तक

फोन के आउट डिस्प्ले पर राइट साइड में तीन कटआउट मिल रहे हैं। यह डुअल रियर कैमरा और LED फ्लैश के लिए दिए गए कटआउट हैं। कवर डिस्प्ले का सटीक साइज अभी पता नहीं है। लग रहा है कि कवर डिस्प्ले Oppo Find N2 Flip में दिए गए 3.26 इंच से बड़ा है।

फोन में मिल सकता है अंडर डिस्प्ले सेल्फी कैमरा

Tech Outlook द्वारा शेयर किए गए डिजाइन रेंडर के अनुसार, अंदर की तरफ फोन में सेल्फी कैमरा के लिए कोई कटआउट नहीं दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी फोन को अंडर स्क्रीन सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च करें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोन के चारों-ओर दिए गए बैजल काफी पतले हैं। फ्रैम कर्व्ड है, जो यूजर को कन्फर्टेबल ग्रिप देगा। अभी डिजाइन के अलावा मोटोरोला के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कंपनी आगे आने वाले समय में इससे संबंधित अन्य जानकारी शेयर कर सकती है।