comscore

Lava Blaze Dragon 5G फोन 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

Lava Blaze Dragon 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया है। यहां जानें फोन की कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Jul 25, 2025, 12:55 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Lava Blaze Dragon 5G फोन बारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट रेंज फोन है, जिसके 10 हजार से कम में लॉन्च किया गया है। फीचर्स की बात करें, तो लावा के फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, इस फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा मौजूद है। इतना ही नहीं यह बजट फोन आप Android 15 एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा। यहां जानें फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: Lava Bold N2 5G शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 12 हजार से कम

Lava Blaze Dragon 5G Price in India

कंपनी ने Lava Blaze Dragon 5G फोन को 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। फोन में Golden Mist और Midnight Mist दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस फोन की सेल Amazon पर 1 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। news और पढें: Smartphone Launch in June 2026: जून में तहलका मचाने आ रहे ये धाकड़ फोन, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Lava Blaze Dragon 5G Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Lava Blaze Dragon 5G फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, रेजलूशन 720×1,612 पिक्सल है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोन में कंपनी ने 4GB RAM व 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके साथ कंपनी ने फोन में 4GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी ने 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसके साथ Ai Mode, HDR Mode, Portrait Mode, Beauty Mode, AR Sticker, Panorama Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह फोन Android 15 पर काम करता है।