comscore

iQOO Neo 9S Pro में मिलेगा दमदार प्रोसेसर, खास फीचर्स लॉन्च से पहले लीक

IQOO Neo 9S Pro स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। इस फोन के खास स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। स्मार्टफोन को लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। फोन फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 03, 2024, 10:43 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • iQOO Neo 9S Pro फोन गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हो गया है।
  • लिस्टिंग में स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।
  • इसमें कम से कम 12GB RAM मिलने की उम्मीद है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन फरवरी में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी इस सीरीज में एक नया मॉडल iQOO Neo 9s Pro पेश करने की तैयारी में है। हाल में फोन को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में अपकमिंग स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन जैसे प्रोसेसर , रैम आदि का पता चल गया है। अभी कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट नहीं बताई हैं। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में फोन के खास स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें। news और पढें: आज से शुरू हुई iQOO 15R की सेल, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

iQOO Neo 9S Pro लिस्टिंग

91Mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Neo 9S Pro स्मार्टफोन को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे V2339A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में iQOO Neo सीरीज के इस नए हैंडसेट के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। news और पढें: 7200mAh बैटरी के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा iQOO Z11x, लॉन्च डेट कंफर्म

लिस्टिंग की मानें तो इस स्मार्टफोन को लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में कम से कम 12GB RAM दी जाएगी। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन Android 14 पर रन करेगा। फोन के डिस्प्ले का पिक्सल रेजलूशन 2800×1260 होगा। news और पढें: Amazon Offers: OnePlus 13s समेत इन फोन को खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा 4000 तक का डिस्काउंट

फोन के अन्य फीचर्स

कुछ रिपोर्ट्स की मानें को इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है।

इसके अलावा, स्मार्टफोन 5160mAh की बैटरी से लैस हो सकता है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर रन करेगा। अभी तक स्मार्टफोन के बारे में इतनी ही जानकारी सामने आई है। आगे आने वाले

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iQOO Neo 9 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साख लॉन्च किया गया था। यह चीन में लॉन्च हुए iQOO Neo 9 का रीब्रांड मॉडल है।