comscore

iQOO Neo 10 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, पावर पैक्ड फीचर्स से होगा लैस

IQOO Neo 10 का टीजर आ गया है। इससे फोन के भारत आने की पुष्टि हो गई है। इसमें दमदार बैटरी से लेकर एमोलेड डिस्प्ले तक मिल सकता है। इससे पहले iQOO Neo 10R को बाजार में उतारा गया था।

Published By: Ajay Verma | Published: May 05, 2025, 10:58 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iQOO का नया स्मार्टफोन iQOO Neo 10 भारत में लॉन्च होने वाला है। यह अपकमिंग स्मार्टफोन निओ 10 सीरीज का हिस्सा है। इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया गया है, जिससे पता चला है कि इसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon इंडिया से की जाएगी। इसके साथ ही हैंडसेट का कलर और कैमरा भी रिवील हुआ है। हालांकि, अभी तक फोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है। news और पढें: 25000 रुपये से कम के Top 5 Smartphones, कर्व्ड डिस्प्ले से लेकर मिलेगी 7000mAh जंबो बैटरी

iQOO Neo 10 Detail

आइक्यू के हेड निपुण मार्या की ओर से शेयर किए गए टीजर से iQOO Neo 10 की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इसे देखने से पता चला है कि डिवाइस ऑरेंज और व्हाइट कलर कॉम्बिनेशन के साथ आएगा। फोटो क्लिक करने के लिए फोन के रियर में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। news और पढें: iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 फोन हुए महंगे, गेमर्स को लगा झटका

ऐसे हो सकते हैं फीचर्स

पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग आइक्यू निओ 10 6.78 इंच के 1.5के रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है।

यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर मिल सकते हैं।

iQOO Neo 10R की डिटेल

बताते चलें कि आइक्यू निओ 10आर को मार्च में लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत मिड रेंज में रखी गई है। यह मोबाइल फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इसमें 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले लगा है। पावर के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का मिलता है। इसकी बैटरी 6400mAh की है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग मिली है।