Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 14, 2026, 05:20 PM (IST)
iPhone 18 Series की चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है। इस लाइनअप में iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max देखने को मिल सकता है। इन तीनों फोन से जुड़ी कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। इनसे संभावित फीचर्स का पता चला है। अब इंडस्ट्री के एनालिस्ट की ओर से प्रो व प्रो मैक्स में मिलने वाली चिप की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं… और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Apple Maps में जल्द दिखे सकते हैं Ads, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा
गैजेट्स360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इंडस्ट्री के एनालिस्ट Jeff Pu का दावा है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए A20 Pro चिप दी जाएगी, जो पुरानी चिप के मुकाबले अधिक एडवांस होगी। इससे डिवाइस स्मूथली रन करेंगे। और पढें: Apple WWDC 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, iOS 27 और AI फीचर्स से उठ सकता है पर्दा
उन्होंने आगे बताया कि इन दोनों आईफोन में मौजूदा मॉडल की तुलना में छोटा Dynamic Island दिया जाएगा। इनमें नई तकनीक वाला फेस अनलॉक फंक्शन भी मिलेगा। इसके अलावा, डिवाइस में सीमलेस कनेक्टिविटी व नेटवर्क के लिए थर्ड-जेनरेशन वाला C2 मॉडम और N2 चिप दी जाएगी। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम
पुरानी लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल के दोनों अपकमिंग फोन में क्रमश: 6.3 और 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इनका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट्स 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 18MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
इन आईफोन में फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट, ई-सिम, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। इनमें 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स से बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो फास्ट चार्जिंग से लैस होंगी।
iPhone 17 को पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था। इस फोन की कीमत प्रीमियम रेंज में रखी गई है। इस फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है। इस पर Ceramic Shield 2 लगाई गई है।
इस आईफोन में A19 चिप और 5-कोर जीपीयू दिया गया है। इसमें 512GB तक स्टोरेज मिलती है। इसे IP68 की रेटिंग मिली है। फोटो क्लिक करने के लिए डिवाइस में 48MP का कैमरा दिया गया है। इससे 4के वीडियो शूट की जा सकती है। सेल्फी के लिए 18एमपी का कैमरा मिलता है।