comscore

iPhone 17 में मिलेगा iPhone 16 से बड़ा डिस्प्ले, इतनी होगी शुरुआती कीमत

IPhone 17 की अहम डिटेल सामने आई है। टिप्स्टर का दावा है कि इस अपकमिंग आईफोन में iPhone 16 से बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। इसमें A19 चिप और 24MP फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Jun 28, 2025, 03:20 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iPhone 17 Series इस साल सिंतबर में ग्लोबली लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में iPhone 17, 17 Air, 17 Pro और 17 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। यह अपकमिंग आईफोन लाइनअप पिछले कई महीनों से खबरों में बना हुआ है। इस सीरीज में आने वाले बेस मॉडल यानी आईफोन 17 की संभावित कीमत सामने आ चुकी है। इसके कुछ फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। अब फोन के डिस्प्ले से जुड़ी अहम डिटेल आई है। आइए जानते हैं… news और पढें: Apple की Valentine’s Day Sale हुई शुरू, iPhone 17 से लेकर MacBook, iPad और AirPods तक पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

iPhone 16 से बड़ी होगी स्क्रीन

पॉपुलर टिप्स्टर Digital Chat Station यानी DCS ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पोस्ट शेयर कर बताया कि iPhone 17 में मिलने वाली स्क्रीन से संबंधित अहम जानकारी साझा की है। टिप्स्टर ने बताया कि इस फोन का डिस्प्ले 6.3 इंच होगा, जो पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 Pro के बराबर है और iPhone 16 से बड़ा है। अपकमिंग फोन का रिफ्रेश रेट भी 120Hz का होगा। news और पढें: iPhone 17 पर आया फाडू डिस्काउंट, Flipkart पर मिल रहा गोल्डन Offer

पुरानी लीक्स की मानें, तो आईफोन 17 में LTPO OLED स्क्रीन के साथ आएगा, जो पुराने मॉडल से बड़ा और बेहतर होगा। इसमें Always On Display फंक्शन भी मिलेगा।

ऐसे हो सकते हैं अन्य स्पेसिफिकेशन

iPhone 17 का डिजाइन पुराने मॉडल से मिलता-जुलता होगा। इस फोन के फ्रंट में Pill-शेप्ड कैमरा कटआउट देखने को मिल सकता है। इसके फ्रंट में 24MP का कैमरा दिया जा रहा है, जबकि रियर में 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।

इस अपकमिंग आईफोन में स्मूथ फंक्शनिंग के लिए A19 चिप और लेटेस्ट iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी जाने की संभावना है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर मिल सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितना हो सकता है प्राइस

मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स में कहा जा रहा है कि आईफोन 17 की कीमत भारत में 89,900 रुपये से शुरू हो सकती है। इस डिवाइस को कई आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसकी असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।